सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 756, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 756

(७४२)

कबीरपंथी—

एक रेत जल सरिया । मगर मच्छ जो जलमें न्याए, जल सूतक से भरिया ॥ तुमतो पहिरि जनेऊ बैठो, मेहरी को क्या पहिराया ॥ वहि कहिये बारैकी सूहर, उन परसी तुम खाया ॥ चार अचार छाडिदे पांडे, रहो तत्त्व लौ लाई । कहै कवीर सुनो हो पांडे, गहो संत सरनाई ॥

गौरी ४१—पांडे ना कर वाद विवाद । या देही विन सबद न स्वांद ॥ टेक ॥ खंड ब्रह्मांड पिंडभी माटी, माटी नय निधि काया । माटी खोजत सतगुरु भेटा, तिन कछु अलख लखाया ॥ जीवत माटी सुए भी माटी देखो ज्ञान विचारी । अंत काल माटीमें बासा, लोटे पांव पसारी ॥ माटीकी भीत पवनका थम्भा, बिंद संजोग उपाया । भांडे गोठे सँवारे सोई, या साहबकी माया ॥ माटीका मन्दिर ज्ञानका दीपक, बाती पवन उजियारी । जाहि जिया सब जग सूझे, कहै कवीर विचारी ॥

गौरी ४२—पंडित मिथ्या करत विचार । नहीं तहां सृष्टि न सिरजनहार ॥ टेक ॥ सुन्न अस्थूल पवन नहीं पावक, रवि शशि धरनि न नीरं । ज्योति स्वरूपी काल न तहिया, नाही वचन शरीरं । भरम करम वहां कछु नाहिं, नाही वेद विचारं । हरि हर ब्रह्मा शिव सकती नाहीं, नाहिं तीरथ आचारं ॥ गोरख राम वहां कछु नाहीं, नहीं मन्त्र नाहिं पूजा ॥ सज्जन असज्जन भावभी नाहीं, कौबू एककि दूजा ॥ माय बाप गुरु नाहिं वाके, ओ तो पुरुष अकेला ॥ कहै कवीर जो अबकी समझे, सो सतगुरुका चेला ॥

गौरी ४३—पंडित कहो मोसो समझाई । अरथ धर्म काम मोक्ष फल, कौन दिशि है भाई ॥ टेक ॥ उत्तर दच्छिन पूरब पच्छिम,