सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 857, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 857

शब्दावली

(८४३)

तिहुपुर फिरी दोहाई ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, मारत ढोल बजाई ॥

शब्द २१३-भजन कब करिहौ जनम सिरान ॥ टे० ॥ गरभ बासमें भगति कबूले, बाहर आयके गये खुलान ॥ बालापनमें खोय गँवाये, तरुनामें अभिमान गुमान ॥ वृद्ध भये तन थाकन लागे, शिर धुनि धुनि मनुवाँ पछतान ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, जमके हाथमें गये विकान ॥

शब्द २१४-भजन दिन रे बीता जात ॥ टेक ॥ करले भजन भलो तन पायो, भजन बिना सुख पाया किन रे ॥ उपजत बिनसत जुग चारों गये, बेद विचारत गये गन सुनि रे ॥ पलमाँही परले हो जैहै, बिनसत लगे घरी ना छिन रे ॥ कहे कवीर भजन कर वाके, पानीसे पिंड सँवारा जिन रे ॥

शब्द २१५-भजन कर निशि दिन टूटे न तार ॥ टेक ॥ एक ब्रह्मका सकल पसारा, घरि घरि पल पल लिजे संभार ॥ या मन मिलिया साधन सो रे, सोहैं शब्दकी लगी लगार ॥ निश दिन भजन करो सतगुरुके, काया मधे है ततसार ॥ कहे कवीर सुनो भाई साधो, बिन सतगुरु ना होय उबार ॥

शब्द २१६-भजन कर जगमें जीवन सार ॥ टेक ॥ नर देहीको गरब न करिये, जर-बर होय छिनमें छार ॥ पाँचों मार पचीसों बस कर, जमराजाकी चोट संभार ॥ नदिया गहरी नाव पुरानी, बिन सतगुरु कैसे उतरे पार ॥ कहैं कवीर सतगुरुके भजन कर, भौसागरसे उतरो पार ॥

शब्द २१७-भजनको भाईरे ऐसो तन पायके ॥ टे० ॥ नाहिं रहै लंकापति रावन, नाहिं रहै दुर्योधन राई रे ॥ मात पिता सुत भाई बंद ठाढे, आइ जमराज पकर ले जाई रे ॥ लाल खंभ पर

कबीरपंथी शब्दावली · पृष्ठ 857, कुल 968 में से · BharatKosha