सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 904, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 904

(८९०)

कबीरपंथी-

परगासा ॥ षट्दल कमल ब्रह्माको बासा, सावित्री संग सेवा ॥ षट्सहस्र जाको जाप जपत है, इन्द्र सहित सब देवा ॥ अष्टदल कमल हरि संग लछमी, तीजे सेवक पौना ॥ षट्सहस्र जाको जाप जपत है, मिटगये आवागौना ॥ द्वादस दल कमल शिवको बासा, पारबती संग सेवा ॥ षट्सहस्र जाको जाप जपत है, लखो ज्ञानके भेवा ॥ षोडस कमलमें जिवको बासा, सकती अद्या जानी ॥ एक सहस्र जाको जाप जपत है, ऐसा भेद वखानी ॥ त्रिदल कमलमें सरस्वति बासा, उज्ज्वल कमल निवासा ॥ एक सहस्र जाको जाप जपत है, होय ज्ञान परकासा ॥ भँवर गुफा जहाँ दौय दल कमला, परम हंसको बासा ॥ सहस्र जाको जाप जपत है, करम भरमको नासा ॥ सहस्र दल कमलमें झिलमिल दरसे, आपहिँ ईश अपारा ॥ जोति सरूप सकलमें वरते, अलख निरंजन सारा ॥ सुरति कमल सतगुरुको बासा, एक जाप जपे सोई ॥ छैसो इकईस जाको जाप जपत है, चीन्हे बिरला कोई ॥ जो चीन्हे सो गुरुमुख होवै, भेद अगोचर भाई ॥ जो गुरुमुख सो शब्दहिं पावै, कहैं कवीर समुझाई ॥

शब्द ३६१-सुरत मेरी नामसे अटकी ॥ करम भरम औ वेद बढाई, या फल सो सटकी ॥ टेक ॥ नामके चूके पार न पैहो, जैसे कला नटकी ॥ जागत सोवत सोवत जागत, मोहि परे चटसी ॥ जैसे पपिहा स्वात बूंदको, लाग रही रटसी ॥ भरमकी मटकी झिरके ऊपर, सो मटकी पटकी ॥ हम तो आपनि राह चलत हैं, औरन को उटकी ॥ प्रीति पुरानी नई लगन है, या दिलमें खटकी ॥ और नजर कछु आवत नहीं, ना माने हटकी ॥ प्रेमकी डोरी मो मन लागी ज्ञान, डोर झटकी ॥ जैसे सरिता सिंधु समानी, फेर नहीं पटकी ॥ गहो निजनाम खोज हिरदैमें, चीन्ह परे घटकी ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो फेर, नहीं भटकी ॥