कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 922, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ें(१०८)
कबीरपंथी—
ज्ञान मने बिनु निरखै रूप बिना बहु रूपा । थिति बिनु सुरति रहस बिनु आनंद ऐसो चरित अनूपा ॥ कहै कवीर जगत बिनु ( हरि ) मानिक देखौ चित अनुमानी । परि हरि लाभै लोग कुटुम्ब सब भजहुँ न झारंग पानी ॥ २७ ॥
शब्द ४१६—भाइरे गैया एक विरंचि दियो है भार अभर भौ भाई । नौ नारीको पानि पियति है तिरषा तच्छ न बुताई ॥८०॥ कोठा बहतरि औ लौ लाय वज्र केवार लगाई । खूटा गाडि डोरी दृढ बांधो तैयो तोरि पराई ॥ चारि वृक्ष छौ साख वाके पत्र अठारह भाई एतिक ले गैया गम कीन्हो गैया अति हर-हाई ई सातौ अवरन है सातौ नौ औ चौदह भाई । एतिक गैया खाय बढायो गैया तउ न अघाई ॥ घूटामे राती है गैया स्वेत साँग है भाई । अवरन बरन कछू नहीं वाके भच्छ अभच्छौ खाई ॥ ब्रह्मा विष्णु खोजिकै आये शिव शनकादिक भाई ॥ सिद्ध अनंत वहि खोज परे हैं गैया किनहुँ न पाई ॥ कहैं कवीर सुनो हो सन्तो जो या पद अरथाई । जो या पदको गाइ विचरिहैं आगे है तरि जाई ॥ २८ ॥
शब्द ४१७—भाईरे नयन रसिक जो जागे । पारब्रह्म अविगत अविनाशी कैसेहुके मन लागे ॥८१॥ अमली लोग खुमारी तृष्णा कतहुँ सन्तोष न पावे । काम क्रोध दोनों मतवाले माया भरि भरि प्यावै ॥ ब्रह्म कलाल चढाइनि भाठी ले इन्द्री रस चाखै । संगहि पोच है ज्ञान पुकारै चतुर होइ सो नाखै ॥ संकट सोच पोच या कलिमों बहुतक व्याधि शरीरा । जहंवां धीर गँभीर अति निर्मल तहँ उठि मिलहु कवीरा ॥ २९ ॥
शब्द ४१८—भाईरे दुइ जगदीश कहाँते आया, कहु कौने भरमाया । अछाः राम करीम केशव हरि हजरत नाम धराया