भारतकोश
कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)

Kalika Purana with Hindi Translation

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: कल्याण मन्दिर प्रयाग · कल्याण मन्दिर प्रयाग (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished442 पृष्ठ

पृष्ठ 261, कुल 442 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 261

ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ २६३ ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ हुई तीव्र तप का समाचरण कर रही है । तीन सहस्त्र वर्ष हुए यह भामिनी तपस्या कर रही हैं किन्तु भगवान् शंकर इस गिरिजा की पुत्री को प्राप्त नहीं हो रहे हैं । भगवान् शंकर सर्वत्र गमन करने वाले परमेश्वर देवों, मुनिगणों और तपस्वियों के द्वारा कहे जाया करते हैं । क्या वे इसको नहीं जानते हैं । क्या वे पर्वत के शिखर पर विराजमान नहीं है ? यह आज इसी चिन्ता में दुःखित हैं और इसको सुख प्राप्त नहीं हो रहा है । हे सुव्रत! आप भगवान् शंकर से इसका संगम कर दीजिए । उस द्विज ब्रह्मचारी ने उस समय उसके इस वचन का श्रवण करके मुस्कराते हुए उस पार्वती को यह वचन बोला था । ब्राह्मण ने कहा-मैं अमोघ दर्शन वाला हूँ और मैं भगवान् हर को लाने के लिए भी समर्थ हूँ । किन्तु मैं आज एक बात कहता हूँ-मेरे निश्चित मत का श्रवण करिए । मैं महादेवजी का जानता हूँ, मैं उनको बोल भी दूँगा किन्तु मुझ से सुन लो, वृषभध्वज महादेव विभूति के वेष वाले हैं और जटाधारी हैं । वे बाघम्बर के वस्त्र धारण करने वाले, एकाकी और मृग के चर्म से ढके हुए रहते हैं । वे कपालों को धारण करते हैं तथा सर्पों के समुदायों से वेष्टित रहा करते हैं । उन शम्भु का गला विष से दग्ध हो रहा है उनके तीन नेत्र हैं-वे विरूपाक्ष हैं और विभीक्षण हैं अर्थात् विशेष रूप से भयंकर हैं । उनका जन्म भी अव्यक्त है अर्थात् उनके जन्म से विषय में कुछ भी किसी को ज्ञान नहीं है वे निरन्तर गृहस्थाश्रम के भोग से रहित हैं । शंकर ज्ञानिजन तथा बन्धुजनों से हीन हैं और भक्ष्य भोज्य से भी वर्जित हैं । शम्भु निरन्तर श्मशान में निवास करने वाले हैं और संग से परिवर्जित रहा करते हैं । गर्जन करने वाले, विकृत स्वरूपधारी और तीक्ष्ण भूत गणों से सदा घिरे हुए रहा करते हैं । शंकर श्रृंगार रस से रहित हैं तथा उनके न कोई भार्या है और न पुत्रादि ही हैं । किस कारण से आप उनको अपना भर्त्ता बनाना चाहती हैं । मैंने पूर्व में होने वाला भी उनका एक दूसरा कृत्य सुना है । आप उसका श्रवण करिये मैं आज आपको