भारतकोश
कल्याण: उपनिषद् अङ्क

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ

पृष्ठ 496, कुल 832 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 496

४६२ - बृहदारण्यकोपनिषद् - [ अध्याय १

अब पीछेसे हमें भी इस अन्नमे भागी बनाओ।' [ प्राणने कहा ] 'वे तुमलोग सब ओरसे मुझमे प्रवेश कर जाओ।' तब 'बहुत अच्छा' ऐसा कहकर वे सब ओरसे उसने प्रवेश कर गये । अतः प्राणके द्वारा पुरुष जो अन्न खाता है उससे ये प्राय भी तृप्त होते हैं। अतः जो इस प्रकार जानता है उसका ज्ञाति-जन सब ओरसे आश्रय ग्रहण करते हैं वह स्वजनोंका भरण करनेवाला उनमें श्रेष्ठ और उनके आगे चलनेवाला होता है तथा अन्न भक्षण करनेवाला और सबका अधिपति होता है। ज्ञातियोंमेसे जो भी इस प्रकार जानने- वालेके प्रति प्रतिकूल होना चाहता है वह अपने आश्रितोंका पोषण करनेमें समर्थ नहीं होता और जो भी इसके अनुकूल रहता है—जो भी इसके अनुसार रहकर अपने आश्रितोंका भरण करना चाहता है वह निश्चय ही अपने आश्रितोंके भरणमें समर्थ होता है ॥ १८ ॥

वह प्राण अयास्य आङ्गिरस है, क्योकि वह अङ्गोंका रस (सार) है। प्राण ही अङ्गोंका रस है, निश्चय प्राण ही अङ्गोंका रस है क्योंकि जिस किसी अङ्गसे प्राण उत्क्रमण कर जाता है वह उसी जगह सूख जाता है, अतः यही अङ्गोंका रस है। यही वृहस्पति है । वाक् ही बृहती है, उसका यह पति है इसलिये यह बृहस्पति है । यही ब्रह्मणस्पति है। वाक् ही ब्रह्म—वेद है, उसका यह पति है, इसलिये यह ब्रह्मणस्पति है। यही साम है। वाक् ही 'सा' है और यह (प्राण) अम है। 'सा' और 'अम ही साम हैं। यही सामका सामत्व है। क्योकि यह प्राण मक्खीके समान है, मच्छरके समान है, हाथीके समान है, इस त्रिलोकीके समान है और इस सभीके समान है, इसीसे यह साम है। जो इस सामको इस प्रकार जानता है वह सामका सायुज्य और उसकी सलोकता प्राप्त करता है। यही उद्गीथ है। प्राण ही उत् है, प्राणके द्वारा ही यह सब उत्तब्ध—धारण किया हुआ है। वाक् ही गीथा है। वह उत् है और गीथा भी है इसलिये उद्गीथ है ॥ १९-२३ ॥

उस [प्राण] के विषयमे यह आख्यायिका भी है— चैकितानेय ब्रहादत्तने यज्ञमें सोम भक्षण करते हुए कहा, 'यदि अयास्य और आङ्गिरसनामक मुख्य प्राणने वाणीसे युक्त प्राणसे भिन्न अन्य देवताद्वारा उद्गान किया हो तो यह सोम मेरा सिर गिरा दे।' अतः उसने प्राण और वाक्‌ने ही द्वारा उद्गान किया था—ऐसा निश्चय होता है ॥ २४ ॥

जो इस पूर्वोक्त सामसम्बन्धान्य मुख्य प्राणके स्व (धन) को जानता है उसे धन प्राप्त होता है । निश्चय स्वर ही उसका धन है। अतः ऋत्विक् कर्म करनेवालेको वाणीमे स्वरकी इच्छा करनी चाहिये। उस स्वरसम्पन्न वाणीसे ऋत्विक् कर्म करे । इसीसे यज्ञमे स्वरवान् उद्गाताको देखनेकी इच्छा करते ही हैं। लोकमे भी जिसके पास धन होता है [उसे ही देखना चाहते हैं]। जो इस प्रकार इस सामके धनको जानता है उसे धन प्राप्त होता है। जो उस सामके सुवर्णको जानता है उसे सुवर्ण प्राप्त होता है। उसका स्वर ही सुवर्ण है। जो इस प्रकार इस सामके सुवर्णको जानता है उसे सुवर्ण मिलता है। जो उस सामकी प्रतिष्ठाको जानता है वह प्रतिष्ठित होता है। उसकी वाणी ही प्रतिष्ठा है। निश्चय वाणीमे प्रतिष्ठित हुआ ही यह प्राण गाया जाता है। कोई-कोई यह कहते हैं कि 'वह अन्नमे प्रतिष्ठित होकर गाया जाता है ॥ २५-२७ ॥

अब आगे पवमान नामक सामोंका ही अभ्यारोह कहा जाता है। वह प्रस्तोता निश्चय सामका ही प्रस्ताव (आरम्भ) करता है। जिस समय वह प्रस्ताव करे उस समय इन मन्त्रोको जपे—'असतो मा सङ्गमय 'तमसो मा ज्योतिर्गमय'• 'मृत्योर्माऽमृतं गमय' ।* वह जिस समय कहता है—'मुझे असत्से सत्की ओर ले जाओ यहाँ मृत्यु ही असन् है और अमृत सन् है । अतः वह यही कहता है कि मुझे मृत्युसे अमृतकी ओर ले जाओ अर्थात् मुझे अमर कर दो। जब कहता है—'मुझे अन्धकारसे प्रकाशकी ओर ले जाओ तो यहाँ मृत्यु ही अन्धकार है और अमृत ज्योति है। यानी उसका यही कथन है कि मृत्युसे अमृतकी ओर ले जाओ—मुझे अमर कर दो। मुझे मृत्युसे अमृतकी ओर ले जाओ—इसमें तो कोई बात छिपी है ही नहीं। इनके पीछे जो अन्य स्तोत्र हैं उनमे अपने लिये अन्नाद्यका आगान करे । उनका गान किये जानेपर यजमान वर माँगे और जिस भोगकी इच्छा हो, उसे माँगे । इस प्रकार जाननेवाला उद्गाता अपने या यजमानके लिये जिस भोगकी कामना करता है उसीका आगान करता है। वह यह प्राणदर्शन लोकप्राप्तिका साधन है। जो इस प्रकार इस सामको जानता है उसे लोक-प्राप्ति न होनेकी आशा तो होती ही नही ॥ २८ ॥


  • 'मुझे असत्‌से सत्‌की ओर ले जाओ', 'मुझे अन्धकारसे प्रकाशकी ओर ले जाओ', 'मुझे मृत्युसे अमृतत्वकी ओर ले जाओ।'