करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
पृष्ठ 122, कुल 264 में से
संदर्भ में पढ़ेंजो नर्सरी पढ़कर आया है, मास्टर के लिए आसान है। कम से कम तहजीब तो होगी न। मालिक को समझने वाला आदमी नेक होगा। पर निर्गुण वो करे जो ब्रह्मचारी है, जो सन्यासी है। निर्गुण वो करे, जो विषय विकार न करता हो।
जहाँ भोग तहाँ योग विनाशा ।।
जो भी विषय करता है, उसके लिए पंच मुद्राओं की भक्ति वर्जित है । जैसे शराबी पहलवानी नहीं कर सकता है । सिद्धान्त के अनुसार छोड़नी होगी, क्योंकि स्टेमिना चाहिए । इस तरह ब्रह्मचर्य चाहिए योग में । क्योंकि ब्रेन को कंट्रोल करना होता है, स्थिरता की जरूरत होती है । गृही होकर कथै ज्ञान, अमली होकर धरै ध्यान ।
साधु होकर कूटै भग, कहैं कबीर ये तीनों ठग ॥
साहिब समझा रहे हैं कि विषय-विकार करने वाला साधु नहीं हो सकता है। गृही होकर यदि कोई ज्ञान की बातें कर रहा हो; नशा करके यदि कोई ध्यान कर रहा हो और साधु होकर यदि कोई संभोग कर रहा हो तो समझ लेना कि ये तीनों ठग हैं । | ....तो खेचरी, भूचरी आदि मुद्राएँ हैं, पर लोग किस सिद्धान्त से उपासना कर रहे हैं, पता नहीं है । व्यायाम और योग के लिए भी आयु है । भुजंगासन 70 साल के बूढ़ा या नन्हें बालक को नहीं करना है । आयु का भी दायरा है वृद्धों के लिए अलग है । परिश्रम करने वालों के लिए अलग हैं। तो पूर्वजों ने कहा कि योग कर सकते हो तो आ जाओ । यदि नहीं कर सकते तो सगुण भक्ति ही कर लो । यदि गहराई में खोज करना चाहते हो तो बनो योगी। अभी हुआ क्या है ? हम सब भक्ति की दिशा कहाँ से भटके हैं ? सगुण निर्गुण की जगह नहीं है। निर्गुण में सगुण की जगह नहीं है । कह रहे हैं—
जेते दृश्यम तेते अनित्यम । जेते अदृश्यम तेते नित्यम ।।
दोनों में अलग स्थानों की प्राप्ति होती है । सगुण में स्वर्गादि लोकों की प्राप्ति हो जाती है, पर यदि चाहें कि सायुज्य मुक्ति की प्राप्ति हो, ब्रह्म लोक की प्राप्ति हो तो नहीं हो सकती है । उसके लिए योग करना होगा । निर्गुण में साधक आत्म-तत्व पर एकाग्र होता है। हालांकि सुगण में भी एकाग्र होता है । पर वहाँ गुरु कहता है कि तीर्थ जा, स्नान कर, शुभ कर्म कर, देवोपासना कर,