भारतकोश
करूँ जगत से न्यार

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

पृष्ठ 176, कुल 264 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 176

नियमों के उल्लंघन से क्या होगा कुछ कहते हैं कि आपके सिद्धान्त कड़े हैं। मुझे पता चलता है कि मेरे आदमी ने ग़लत किया है तो फटकारता हूँ। हमारा पंथ समाज को चीज़ क्या दे रहा है ! हम सात नियम बता रहे हैं। शराब नहीं पीना, घूस नहीं लेना, पाप कर्म नहीं करना आदि नियम बाद में नहीं बताते हैं, पहले ही बताते हैं । ये हम एकाग्रता से बोल रहे हैं। जब आप देखेंगे तो अन्य लोग बाकी सब काम करते मिलेंगे। यहाँ कोई करे तो फौरन टिकट कटा देता हूँ । यदि हम कह रहे हैं कि सत्य बोलना तो हम सच्चे आदमी बनाना चाहते हैं । आपका हृदय शुद्ध करना ही हमारा लक्ष्य है। जब हृदय शुद्ध होगा तभी आत्मा समझ आयेगी। भक्ति करनी है तो ठीक से करनी है, नहीं तो कोई लाभ नहीं है । भाइयो, नाम के बाद अब आपको कोई भी ग़लत कार्य नहीं करना है । नाम के समय आपको कहा था कि पिछले कर्म काट दिये, जाओ, माफ़ी । पर अब आगे कोई ग़लती नहीं करना, क्योंकि अब माफ़ी नहीं है । स्पीड ब्रेकर | वालो ने ब्रेकर से पहले बोर्ड लगाया है - कोई 100 गज पहले। ऐसा क्यों ? ताकि अभी से अपनी स्पीड को कम कर लो। अगर अनदेखी की तो भयानक ऐक्सीडेंट भी हो सकता है। इस तरह जब भी ग़लती करने जाओगे तो खींच पड़ेगी; अन्दर से आवाज़ भी आयेगी कि मत कर । नाम की ताक़त बतायेगी, सतर्क करेगी। पर फिर भी यदि अनदेखी करके ग़लत किया तो माफ़ी नहीं है । बस, फिर सज़ा के लिए तैयार हो जाओ । हमने आपको पाप कर्मों का लाइसेंस नहीं दे रखा है। एक माई आई, कहा- मेरे बंदे को माफ़ी दे दो; उसने शराब पी ली है। मैंने कहा—क्यों दूँ माफी ? तेरा बंदा कोई काकू तो है नहीं कि किसी ने भूँस कर पिला दी। अगर माफी दे दूँगा तो संगत सोचेगी कि कुछ भी कर लो, बाद में माफी माँग लो। फिर तो कोई आकर कहेगा कि साले का व्याह था, दो घूँट लगा लिये, कोई कहेगा कि मामे का व्याह था, पीनी पड़ी। मैंने कहा— - थोड़े दिन फराटी देखना। देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे । वे अपने आप सुधर जायेंगे। आप सुधरे नहीं हैं, सुधारा गया है। मैं कोई तानाशाह नहीं हूँ, साफ-साफ बताता हूँ । साहिब ने साफ-साफ इशारा किया है- कबीर का घर दूर है, जैसे लंबी खजूर |