करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
पृष्ठ 204, कुल 264 में से
संदर्भ में पढ़ेंसत्संग का उद्गम हृदय से होता है । कथा दिमाग़ से होती है । कथा कोई भी बोल सकता है । रट लिया और बोल दी। पर सत्संग से ही भक्ति की प्राप्ति होगी । सबसे पहले भक्ति शब्द का अर्थ समझते हैं । इसका अर्थ है विषय का त्याग । साहिब कह रहे हैं कि कोई भी विषय का त्याग नहीं कर पा रहा है 1
चौदह लोक बसे भग माहीं । भग से कोऊ न्यारा नाहीं ॥
कोई भी इससे परे नहीं है । ज्ञान चदरिया जिसने लीनी, मैली कर धर दीनी । एक कबीरा जतन से लीनी, ज्यों की त्यों धर दीनी । चदरिया झीनी रे
झीनी ॥
आप देखना, कभी सत्संग करते हुए वक्ता लोग रोने लग जाते हैं, भावुक हो उठते हैं। एक महापुरुष यह नहीं करता है । क्योंकि— मन ही रोवे, मन ही गावे ... । साहिब कह रहे हैं—
बाहर न दिखलाइये, अंदर कीजिए हेत ॥
यह सब कुछ तो मन है । इसे भक्ति नहीं समझना । बाहरी घण्टे बजाना भक्ति नहीं है । यह काल का खेल है। कभी आप देखते हैं कि कुछ लोग बाहरी अलंकार सुंदर रखते हैं, भक्त बनने की कोशिश करते हैं । साहिब कह रहे हैं कि यह भक्ति नहीं है । इसलिए पहले भक्ति देने वाले को पहचानना होगा, देखना होगा कि प्रभु की प्राप्ति किया है या ऐसे ही पढ़ - पढ़कर सुना रहा है। यदि पूर्ण गुरु के यानी सद्गुरु के लक्षणों पर खरा उतरता है, विषय-वासनाओं से परे है, शादी- विवाह नहीं किया है, या फिर ज्ञान हो जाने पर सबकुछ छोड़कर सन्यासी हो गया है तो समझना कि ऐसे संत का संग ही सत्संग है । ऐसे संत के एक पल के सत्संग के लिए कह रहे हैं-
सात स्वर्ग औ अपवर्ग, धरौं तुला इक अंग ।
ताहि सकल मिल नाहीं तुलें, जा क्षण लौं सत्संग ॥
सत्संग में तीन चीज़ें साफ़ तौर पर प्राप्त हो जाती हैं । सत्संग के तीन लाभ हैं—