भारतकोश
काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

Kashyapa Samhita Hindi

महर्षि काश्यप / जीवक (टीकाकार: श्री सत्यपाल भिषगाचार्य) द्वारा

स्रोत: Kashyapa Samhita (Vriddha Jivakiya Tantra) with Vidyotini Hindi Commentary (उद्गम)

DevanagariHindipublished942 पृष्ठ

पृष्ठ 531, कुल 942 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 531
कुष्ठचिकित्सिताध्यायः ? ]चिकित्सास्थानम्१७३

श्लेष्मणा। चरक चि. अ. ७ में कहा है—शैत्यं शैत्यं कण्डूः स्थैर्य सोत्सेधगौरवस्नेहाः। कुष्ठेषु तु कफलिङ्गं जन्तुभिरभिमक्षणं क्लेदः।। सन्निपातिक कुष्ठ के लक्षण—लक्षणों का मिश्रित होना, बहुत स्फुटित (फटा हुआ) होना, परिस्राव (बहना), कृमि तथा दाह रोग से युक्त होना, शरीर के अवयवों का गिरना, अपवित्र, दुर्गन्धि तथा शोथ की अधिकता, अनेक उपद्रवों से युक्त होना—ये सान्निपातिक कुष्ठ के लक्षण हैं। यह लाल होने के कारण काकणक कहलाता है (काकणक रत्ती को कहते हैं जिसका रंग लाल होता है—इसीलिये लाल होने के कारण इसे काकणक कहते हैं) इसके अतिरिक्त द्विदोषज (दो २ दोषों के संसर्ग से उत्पन्न होने वाले अर्थात् वातपित्त, पित्तश्लेष्म तथा वातश्लेष्म) होते हैं। उनकी हम आगे व्याख्या करेंगे। वात की अपेक्षाकृत अधिकता होने पर कपालकुष्ठ, पित्त की अधिकता होने पर औदुम्बर कुष्ठ, कफ की अधिकता, होने पर मण्डल कुष्ठ, वात और पित्त की अधिकता होने पर ऋष्य जिह्व, तथा पित्त और श्लेष्मा की अधिका होने पर पौण्डरीक और सिध्म कुष्ठ होते हैं—ये संक्षेप से लक्षण कहे हैं। वास्तव में सभी कुष्ठ तीनों दोषों से उत्पन्न होने के कारण त्रिदोषज ही हैं तथापि भिन्न २ दोषों की प्रधानता के कारण ही ऐसा निर्देश किया गया है। चरक में पित्त और श्लेष्मा की अधिकता में पुण्डरीक तथा वात और कफ की अधिकता में सिध्म कुष्ठ—ये पृथक् २ दिये हैं। चरक चि. अ. ७ में कहा है—वातेऽधिकतरे कुष्ठं कापालं मण्डलं कफे। पित्ते त्वौदुम्बरं विद्यात्काकणं तु त्रिदोषजम्॥ वातपित्ते श्लेष्मपित्त वताश्लेष्मणि चाधिके। ऋष्य जिह्वं पुंडरीकं सिध्मकुष्ठं च जायते॥ अब हम विस्तार से जो १८ प्रकार के कुष्ठ हैं उनकी व्याख्या करेंगे—१. सिध्म २. विचर्चिका ३. पामा ४. दद्रु ५. किटिभ ६. कपाल ७. स्थूला रुष्क ८. मण्डल ९. विषज—ये नौ ९ साध्य कुष्ठ हैं। तथा १. पौण्डरीक २ श्वित्र ३ ऋष्यजिह्व ४. शतारुष्क, ५. औदुम्बर ६. काकणक ७. चर्मदल ८ एककुष्ठ ९ विपादिका ये नौ ९ असाध्य कुष्ठ हैं। चरक तथा सुश्रुत में क्षुद्रकुष्ठ तथा महाकुष्ठ भेद दिये हैं। क्षुद्रकुष्ठ ११ तथा महाकुष्ठ ७ होते हैं। चरक के अनुसार—१. कपाल २. औदुम्बर ३. मण्डल ४. ऋष्यजिह्व ५. पुण्डरीक ६. सिध्म तथा ७. काकणक—ये ७ महाकुष्ठ हैं। तथा १. एककुष्ठ २ चर्मकुष्ठ ३ किटिभ ४. विपादिका ५. अलसक ६. दद्रु ७ चर्मदल ८ पामा ९ विस्फोट १० शतारु ११ विचर्चिका—ये ११ क्षुद्रकुष्ठ दिये हैं। प्रकृत ग्रन्थोक्त १८ प्रकार के कुष्ठों में से चरक में स्थूलारुष्क, विषज तथा श्वित्र का उल्लेख नहीं है। तथा चरक में आये हुए चर्माख्य, अलसक तथा विस्फोटक कुष्ठ का इस ग्रन्थ में उल्लेख नहीं है। चरक में श्वित्र (किलास) का वर्णन इनसे पृथक् दिया है। इस ग्रन्थ के समान इसका इन १८ प्रकार के कुष्ठों में परिगणन नहीं किया गया है। इसी प्रकार सुश्रुत के अनुसार—१. अरुण २. औदुम्बर ३. ऋष्यजिह्व ४. कपाल ५. काकणक ६. पुण्डरीक ७. दद्रु—ये ७ महाकुष्ठ हैं। तथा १. स्थूलारुष्क २. महाकुष्ठ ३. एककुष्ठ ४. चर्मदल ५. विसर्प ६. परिसर्प ७. सिध्म ८ विचर्चिका ९. किकिभ (म) १०. पामा तथा ११. रसका—ये ११ महाकुष्ठ होते हैं। ये सब कुष्ठ त्वचा, मांस, रुधिर (रक्त) तथा लसीका के आश्रित होते हैं और स्पर्श ज्ञान को नष्ट करने वाले हैं तथा वृद्धि को प्राप्त होने पर विरूपता कर देते हैं। अर्थात् दूषित वात, पित्त, कफ, त्वचा, रक्त, मांस एवं लसीका को दूषित कर देते हैं। अर्थात् ये चारों दूषित धातुएं कुष्ठ के आश्रय हैं चरक चि. अ. ७ में कहा है—वातादयस्त्रयो दुष्टास्त्वग्रक्तं मांसमम्बु च। दूषयन्ति स दुष्टानां सप्तको द्रव्यसंग्रहः॥ इसी प्रकार चरक नि. अ. ५ में भी कहा है—दूष्याश्च शरीरधातवस्त्वङ्मांसं शोणितलसीकाश्र्चतुर्थी दोषोपघातविकृताः (विसर्प में भी ये ही तीनों दोष तथा त्वचा, रक्त, मांस एवं लसीका आदि चारों दूष्य भाग लेते हैं। इन दोनों का भेद हमने खिलस्थान के विसर्पचिकित्साध्याय की व्याख्या में दिया है। इसे वहीं देखें) सिध्म कुष्ठ के लक्षण—जिसपर धूलि लगी हुई प्रतीत हो, तथा जो धियाकददू एवं वारणपुष्पी के फूल के समान हो—वह सिध्मकुष्ठ है। चरक नि. अ. ५ में कहा है—परुषाणूंविशीर्णबहिरन्तनून्यन्तःस्निग्धानि शुक्लरक्तावभासानि बहून्यल्पवेदनान्यल्प-कण्डूदाहपूयलसीकानि लघुसमुत्थानान्यल्पभेदकृमीण्यलाबुपुष्पसङ्गाशानि सिध्मकुष्ठानीति विद्यात्। चरक चि. अ. ७ में भी कहा है—श्वेतं ताम्रं तनु च यद्रजो घृष्टं विमुञ्चति। अलाबुपुष्पवर्णं तत् सिध्मं प्रायेण चोरसि। अर्थात् यह छाती में होता है इसे अंगरेजी में Ptyriasis Versicolor या Ptyriasis cloasma कहते हैं। सुश्रुत नि. अ. ५ में भी कहा है—कण्ड्वन्वितं श्वेतमपाति सिध्न विद्यात्तनु प्रायश ऊर्ध्वकाये। यहां सिध्म को साध्य कुष्ठों में गिना है। चरक में इसे महाकुष्ठ