भारतकोश
काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

Kashyapa Samhita Hindi

महर्षि काश्यप / जीवक (टीकाकार: श्री सत्यपाल भिषगाचार्य) द्वारा

स्रोत: Kashyapa Samhita (Vriddha Jivakiya Tantra) with Vidyotini Hindi Commentary (उद्गम)

DevanagariHindipublished942 पृष्ठ

पृष्ठ 847, कुल 942 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 847

कुक्कुणकचिकित्सिताध्यायः १३] खिलस्थानम् ४८७

तत्र श्लोकाः— शालीनां षष्टिकानां वा पुराणानां विशेषतः। तण्डुलैर्निस्तुषैर्भृष्टैः क्षालितैः साधिता द्रवाः ।।१९।। सस्नेहलवणा लेह्या बालानां पुष्टिवर्धनाः। गोधूमानां तथा चूर्णं यवानां वाऽपि सात्म्यतः ।।२०।।

पुराने छिलके रहित तथा भुने हुए शालि एवं षष्टिक चावलों को धोकर सिद्ध किये हुए (बनाये हुए) द्रव में स्नेह एवं लवण मिलाकर अवलेह बनाये। ये बालकों के लिये पुष्टिवर्धक होते हैं। तथा सात्म्य के अनुसार गेहूँ तथा जौ का चूर्ण भी सेवन कराना चाहिये ।।१९-२०।।

विडङ्गलवणस्नेहैः पक्वोष्णं लेहनं हितम्। भृशं भिन्नपुरीषस्य कोद्रवानां (णां) निधापयेत् ।।२१।।

विडङ्ग लवण तथा घृत आदि स्नेह मिलाकर पकाकर बनाया हुआ उष्ण अवलेह बालकों के लिये हितकर होता है। यदि बालक को मल भेद (अतिसार) होने लग जाय तो इसी में कोरदूषक (कोदो) मिलाकर देना चाहिये ।।२१।।

मृद्धीकामधुसर्पींषि दद्यात् पित्तात्मनः सदा। मातुलुङ्गरसोपेतं वाते सलवणाशनम् ।।२२।।

यदि उनमें पित्त की अधिकता हो तो मुनक्का, मधु तथा घृत मिलाकर देना चाहिये तथा यदि वायु की अधिकता हो तो बिजौरे के रस के साथ लवणयुक्त भोजन दिया जाता है ।।

एकान्तरं द्व्यन्तरं वा देशाग्निवलकालवित्। यदा वा क्षुधितं पश्येत्तदैनं सात्म्यमाशयेत् ।।२३।।

देश (स्थान), अग्नि (जाठराग्नि), बालक के शारीरिक बल तथा काल (समय) को जाननेवाले व्यक्ति को चाहिये कि एक समय या दो समय छोड़कर अथवा जब भी बालक को भूख समझे तब उसे सात्म्य भोजन कराये ।।२३।।

इति ह स्माह भगवान् कश्यपः।
(इति) खिलेषु जातकर्मोत्तरं नाम (द्वादशोऽध्यायः)


ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था।
(इति) खिलेषु जातकर्मोत्तरं नाम (द्वादशोऽध्यायः) ।।१२।।


अथ कुक्कुणकचिकित्सिताध्यायस्त्रयोदशः।

अथातः कुक्कुणकचिकित्सितं व्याख्यास्यामः ।।१।।
इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ।।२।।

अब हम कुक्कुणक चिकित्सा का व्याख्यान करेंगे। ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था। कुक्कुणक का अभिप्राय शिशुओं के नेत्रवर्त्मगत रोग से है। इसके विषय में योगरत्नाकर में कहा है कि यह बच्चों में होने बाला एक नेत्र रोग है। इसमें नेत्र कमजोर हो जाते हैं (Weakness of the eyes in Infants) तथा बालक सूर्य के प्रकाश या अन्य चमकीले पदार्थों को देखने में असमर्थ होता है ।।१-२।।

यदा माता कुमारस्य मधुराणि निषेवते। मत्स्यं मांसं पयः शाकं नवनीतं तथा दधि ।।३।।