भारतकोश
काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

Kashyapa Samhita Hindi

महर्षि काश्यप / जीवक (टीकाकार: श्री सत्यपाल भिषगाचार्य) द्वारा

स्रोत: Kashyapa Samhita (Vriddha Jivakiya Tantra) with Vidyotini Hindi Commentary (उद्गम)

DevanagariHindipublished942 पृष्ठ

पृष्ठ 908, कुल 942 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 908

५४८ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् पानीयगुणविशेषीयाध्यायः २३]

. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . ।
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . ।।
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . ।

यह अध्याय भी प्रारंभ में खण्डित है। अध्याय के अन्त के समाप्तिसूचक लेख को देखकर ही इस अध्याय का 'पानीयगुणविशेषीय' यह नाम प्रतीत होता है। इस अध्याय में भिन्न २ प्रकार के जलों के विशेष गुण दिये गये हैं। अब हम प्राप्त एवं खण्डित श्लोकों की यथासंभव व्याख्या करते हैं।

अतीते प्रथमे मासि प्रावृट्प्रौष्ठपदागमे ।।
दिव्यं खात् पतितं तोयं नाम्ना हंसोदकं शिवम् ।
आपूतं सूर्यतेजोभिरगस्त्येनाऽविषीकृतम् ।।

प्रावृत्त ऋतु (आषाढ़ तथा श्रावण मास) और प्रौष्ठपद (भाद्रपद मास-वर्षा ऋतु का प्रारम्भ) के व्यतीत हो जाने पर प्रथम मास में अर्थात् शरदऋतु (कार्तिक तथा मार्गशीर्ष) में आकाश से गिरनेवाला दिव्य जल 'हंसोदक' कहलाता है। यह जल कल्याणकारक एवं पवित्र होता है तथा सूर्य के तेज एवं अगस्त्य नक्षत्र के उदय होने के कारण विषरहित हो जाता है। अर्थात् शरद् ऋतु से पूर्व वर्षा में जल अत्यन्त मलिन एवं अपरिपक्व (अम्लविपाक) होता है—उसका सम्यक् पाक नहीं होता है। उस जल में वर्षा के कारण बहुत मलिनताएं होती हैं। वह जल पीने के योग्य नहीं होता है। इस जल के सेवन में अनेक प्रकार के संक्रामक रोग होने का भय रहता है। इसीलिये चरक में कहा है—'उदमन्थं दिवास्वप्नमवश्यायं नदीजलम् ......... चात्र वर्जयेत् ।। इसके बाद शरदऋतु में वही जल काल द्वारा सम्यक् परिपक्व होकर दोषरहित तथा अगस्त्य नक्षत्र के उदय होने से विषरहित हो जाता है। उस जल को 'हंसोदक' कहते हैं। इस जल का सेवन करना चाहिये। हंसोदक का अर्थ सूर्य और चन्द्रमा के कारण निर्मल हुआ अथवा हंस के समान निर्मल जल होता है।।

..................................... । ...................................ति ।।
स्निग्धं वृष्यं च बल्यं च हेमन्ते गुरु वर्षति । शिशिरे वर्षति जलं कफवातप्रकोपनम् ।।
वसन्ते वर्षति जलं कषायस्वादुरूक्षणम् । तत्र ................................. ।।

....... हेमन्त ऋतु में वर्षा के समय जल स्निग्ध, वृष्य, बलवान् तथा गुरु होता है। शिशिर ऋतु में बरसने वाला जल कफ तथा वायु को प्रकुपित करता है। तथा वसन्त में बरसने वाला जल कषाय, स्वादु तथा रूक्ष होता है। ..... भिन्न २ ऋतुओं में बरसने वाले जलों के गुण पृथक् २ होते हैं। चरक सू. अ. २७ में इसका वर्णन किया गया है।।

.................. (पति)तं क्षितौ । तत् पात्रोपेक्षितवति पात्रदोषेण तत्त्वतः ।।
नानारसत्वं भजते तोयं संप्राप्य भूत लम् ।

....... अन्तरिक्ष से गिरता हुआ जल भूमि पर पहुंचकर पात्र (स्थान) की अपेक्षा रखता है। पात्रों (भिन्न २ स्थानों) के दोषों के अनुसार वह भूमि पर पहुँच कर अनेक रसों वाला हो जाता है।

**वक्तव्य—**साधारणतया आन्तरिक्ष जल का कोई रस नहीं होता है। उसका रस अव्यक्त माना गया है। परन्तु जब वह बरस कर नीचे भूमि पर आता है तब उसमें आकाश, वायुमण्डल तथा भूमि की अनेक मलिनताओं के मिल जाने से वह जल अनेक रसों वाला हो जाता है। आन्तरिक्ष जल सब जगह का एक ही गुण वाला होता है। परन्तु भिन्न २ स्थानों की भूमि के गुण भिन्न २ हुआ करते हैं। उस २ भूमि पर पहुंचने पर वह अव्यक्तरस वाला आन्तरिक्ष जल भिन्न २ रसोंवाला हो जाया करता है। चरक सू. अ. २७ तथा सुश्रुत सू. अ. ४५ में भी इसी प्रकार कहा गया है।।


CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA