भारतकोश
संक्षिप्त कूर्मपुराण

संक्षिप्त कूर्मपुराण

Kurma Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished506 पृष्ठ

पृष्ठ 487, कुल 506 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 487

* अध्याय ४१ *

स वव्रे पुनरेवाहं जपेयं कोटिमीश्वरम्।
तावदायुर्र्महादेव देहीति वरमीश्वर ॥ ३० ॥नन्दीने वर माँगते हुए कहा—ईश्वर! मैं पुनः ईश्वरका एक करोड़ जप करना चाहता हूँ, अतः महादेव! आप मुझे उतनी ही लम्बी आयु प्रदान करें। 'ऐसा ही हो' यह कहकर वे देव अन्तर्धान हो गये। भगवान् नन्दीने पुनः उनमें मन लगाते हुए एक करोड़ जप किया।
एवमस्त्विति सम्प्रोच्य देवोऽप्यन्तरधीयत।
जजाप कोटिं भगवान् भूयस्तद्गतमानसः ॥ ३१ ॥दो करोड़ जप पूरा होनेपर पुनः भूतगणोंसे आवृत वृषध्वज (शंकर)-ने आकर 'मैं वर प्रदान करूँगा' ऐसा कहा। (तब नन्दीने कहा—) प्रभु शंकर! मैं पुनः तीसरी बार एक करोड़ जप करना चाहता हूँ। 'ऐसा ही हो' कहकर विश्वात्मा देव पुनः अन्तर्धान हो गये।
द्वितीयायां च कोट्यां वै सम्पूर्णायां वृषध्वजः।
आगत्य वरदोऽस्मीति प्राह भूतगणैर्वृतः ॥ ३२ ॥तीन करोड़ जप पूरा होनेपर भूतगणोंसे आवृत, अत्यन्त प्रसन्न-मन, देव (शंकर)-ने वहाँ आकर कहा—'मैं वर प्रदान करूँगा।' (इसपर नन्दीने कहा—) मैं पुनः आपके तेजसे सम्पन्न होकर करोड़की संख्यामें जप करना चाहता हूँ। ऐसा कहे जानेपर भगवान्ने कहा—अब तुम्हें आगे जप नहीं करना है॥ ३०-३५॥
तृतीयां जप्तुमिच्छामि कोटिं भूयोऽपि शंकर।
तथास्त्वित्याह विश्वात्मा देवोऽप्यन्तरधीयत ॥ ३३ ॥तुम जरासे (वृद्धावस्थासे) मुक्त और अमर होकर सदा मेरे समीपमें स्थित रहोगे। तुम देवी (पार्वती)-के पुत्र, महागणपति (मेरे गणके अधिपति) एवं महेश्वर होओगे! तुम योगीश्वर, योगनेता, गणोंके ईश्वरोंके भी ईश्वर, सभी लोकोंके अधिपति, श्रीमान् सर्वज्ञ और मेरे बलसे सम्पन्न रहोगे। मेरा दिव्य ज्ञान तुम्हें हस्तामलकवत् प्राप्त रहेगा। तुम महाप्रलयपर्यन्त (गणेश्वर एवं नन्दीके रूपमें) स्थित रहोगे और उसके बाद मेरे पदको प्राप्त करोगे॥ ३६-३८॥
कोटित्रयेऽथ सम्पूर्णे देवः प्रीतमना भृशम्।
आगत्य वरदोऽस्मीति प्राह भूतगणैर्वृतः ॥ ३४ ॥ऐसा कहकर महादेव शंकरने गणोंको बुलाकर उन नन्दीश्वरको गणोंके अधिपति के पदपर अत्यन्त उपयुक्त अभिषेक-विधिसे नियुक्त कर दिया। पिनाक धारण करनेवाले शंकरने स्वयं ही मरुद्गणोंकी शुभ कन्या जो 'सुयशा' इस नामसे विख्यात थी, उसके साथ इनका विवाह कर दिया॥ ३९-४०॥
जपेयं कोटिमन्यां वै भूयोऽपि तव तेजसा।
इत्युक्ते भगवानाह न जप्तव्यं त्वया पुनः ॥ ३५ ॥
अमरो जरया त्यक्तो मम पार्श्वगतः सदा।
महागणपतिर्देव्याः पुत्रो भव महेश्वरः ॥ ३६ ॥यह जप्येश्वर नामक स्थान देवाधिदेव शूली शंकरका स्थान है। यहाँ जहाँ कहीं भी शरीर त्याग करनेवाला रुद्रलोकमें प्रतिष्ठा प्राप्त करता है॥ ४१॥
योगीश्वरो योगनेता गणानामीश्वरेश्वरः।
सर्वलोकाधिपः श्रीमान् सर्वज्ञो मद्बलान्वितः ॥ ३७ ॥
ज्ञानं तन्मामकं दिव्यं हस्तामलकवत् तव।
आभूतसम्प्लवस्थायी ततो यास्यसि मत्पदम् ॥ ३८ ॥
एतदुक्त्वा महादेवो गणानाहूय शंकरः।
अभिषेकेण युक्तेन नन्दीश्वरमयोजयत् ॥ ३९ ॥
उद्वाहयामास च तं स्वयमेव पिनाकधृक्।
मरुतां च शुभां कन्यां सुयशेति च विश्रुताम् ॥ ४० ॥
एतज्जप्येश्वरं स्थानं देवदेवस्य शूलिनः।
यत्र तत्र मृतो मर्त्यो रुद्रलोके महीयते ॥ ४१ ॥

इति श्रीकूर्मपुराणे षट्सहस्र्यां संहितायामुपरिविभागे एकचत्वारिंशोऽध्यायः ॥ ४१ ॥

इस प्रकार छः हजार श्लोकोंवाली श्रीकूर्मपुराणसंहिताके उपरिविभागमें एकतालीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ॥ ४१॥