भारतकोश
महाभारत (खंड २) - वन पर्व

महाभारत (खंड २) - वन पर्व

Mahabharata (Vol 2) - Vana Parva

महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा

DevanagariSanskritpublished2,580 पृष्ठ

पृष्ठ 1315, कुल 2580 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1315

म्लेच्छीभूतं जगत् सर्वं भविष्यति न संशयः । हस्तो हस्तं परिमुषेद् युगान्ते समुपस्थिते ॥ ३८ ॥ उस समय सारा जगत् म्लेच्छ हो जायगा—इसमें संशय नहीं। एक हाथ दूसरे हाथको लूटेगा—सगा भाई भी भाईके धनको हड़प लेगा ॥ ३८ ॥

सत्यं संक्षिप्यते लोके नरैः पण्डितमानिभिः । स्थविरा बालमतयो बालाः स्थविरबुद्धयः ॥ ३९ ॥ अपनेको पण्डित माननेवाले मुनष्य संसारमें सत्यको मिटा देंगे। बूढ़ोंकी बुद्धि बालकों-जैसी होगी और बालकोंकी बूढ़ों-जैसी ॥ ३९ ॥

भीरुस्तथा शूरमानी शूरा भीरुविषादिनः । न विश्वसन्ति चान्योन्यं युगान्ते पर्युपस्थिते ॥ ४० ॥ युगान्तकाल उपस्थित होनेपर कायर अपनेको शूर-वीर मानेंगे और शूर-वीर कायरोंकी भाँति विषादमें डूबे रहेंगे। कोई एक-दूसरेका विश्वास नहीं करेंगे ॥ ४० ॥

एकाहार्यं युगं सर्वं लोभमोहव्यवस्थितम् । अधर्मो वर्द्धते तत्र न तु धर्मः प्रवर्तते ॥ ४१ ॥ युगके सब लोग लोभ और मोहमें फँसकर भक्ष्याभक्ष्यका विचार किये बिना ही एक साथ सम्मिलित होकर भोजन करने लगेंगे। अधर्म बढ़ेगा और धर्म विदा हो जायगा ॥ ४१ ॥

ब्राह्मणाः क्षत्रिया वैश्या न शिष्यन्ति जनाधिप । एकवर्णस्तदा लोको भविष्यति युगक्षये ॥ ४२ ॥ नरेश्वर! ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्योंका नाम भी नहीं रह जायगा। युगान्तकालमें सारा विश्व एक वर्ण, एक जातिका हो जायगा ॥ ४२ ॥

न क्षंस्यति पिता पुत्रं पुत्रश्च पितरं तथा । भार्याश्च पतिशुश्रूषां न करिष्यन्ति संक्षये ॥ ४३ ॥ युगक्षय-कालमें पिता पुत्रके अपराधको क्षमा नहीं करेंगे और पुत्र भी पिताकी बात नहीं सहेगा। स्त्रियाँ अपने पतियोंकी सेवा छोड़ देंगी ॥ ४३ ॥

ये यवान्ना जनपदा गोधूमान्नास्तथैव च । तान् देशान् संश्रयिष्यन्ति युगान्ते पर्युपस्थिते ॥ ४४ ॥ युगान्तकाल आनेपर (लोग) उन प्रदेशोंमें चले जायँगे जहाँ जौ और गेहूँ आदि अनाज अधिक पैदा होते हैं (चाहे वह देश निषिद्ध ही क्यों न हो) ॥ ४४ ॥

स्वैराचाराश्च पुरुषा योषितश्च विशाम्पते । अन्योन्यं न सहिष्यन्ति युगान्ते पर्युपस्थिते ॥ ४५ ॥ महाराज! युगान्तकाल आनेपर पुरुष और स्त्रियाँ स्वेच्छाचारी होकर एक-दूसरेके कार्य और विचारको नहीं सहेंगे ॥ ४५ ॥

महाभारत (खंड २) - वन पर्व · पृष्ठ 1315, कुल 2580 में से · BharatKosha