भारतकोश
महाभारत (खंड ४) - द्रोण, कर्ण, शल्य, सौप्तिक व स्त्री पर्व

महाभारत (खंड ४) - द्रोण, कर्ण, शल्य, सौप्तिक व स्त्री पर्व

Mahabharata (Vol 4) - Drona, Karna, Shalya, Sauptika and Stri Parva

महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा

DevanagariSanskritpublished3,237 पृष्ठ

पृष्ठ 755, कुल 3237 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 755

संवृते केतकैर्हैमैर्मणिविद्रुमचित्रितैः । पाण्डुराभ्रप्रकाशाभिः पताकाभिरलंकृते ॥ ५८ ॥ हेमदण्डोच्छ्रितच्छत्रे बहुशस्त्रपरिच्छदे । योजयामास विधिवद्धेमभाण्डविभूषितान् ॥ ५९ ॥ जब वे पी चुके तो उन्हें टहलाया और नहलाया गया। उसके बाद दाना और चारा खिलाया गया। फिर उन्हें सब प्रकारसे सुसज्जित किया गया। उनके अंगोंमें गड़े हुए बाण पहले ही निकाल दिये गये थे। वे चारों घोड़े सोनेकी मालाओंसे विभूषित थे। उन योग्य अश्वोंकी कान्ति सुवर्णके समान थी। वे सुशिक्षित और शीघ्रगामी थे। उनके मनमें हर्ष और उत्साह था। तनिक भी व्यग्रता नहीं थी। उन्हें विधिपूर्वक सजाया गया था। स्वर्णमय अलंकारोंसे अलंकृत उन अश्वोंको सारथिने विधिपूर्वक रथमें जोता। वह रथ सुवर्णमय केशरोंसे सुशोभित सिंहके चिह्नवाले विशाल ध्वजसे सम्पन्न था। मणियों और मूँगोंसे चित्रित सोनेकी शलाकाओंसे शोभायमान एवं श्वेत पताकाओंसे अलंकृत था। उस रथके ऊपर स्वर्णमय दण्डसे विभूषित छत्र तना हुआ था तथा रथके भीतर नाना प्रकारके शस्त्र तथा अन्य आवश्यक सामान रखे गये थे ॥ ५५—५९ ॥

दारुकस्यानुजो भ्राता सूतस्तस्य प्रियः सखा । न्यवेदयद् रथं युक्तं वासवस्येव मातलिः ॥ ६० ॥ जैसे मातलि इन्द्रका सारथि और सखा भी है, उसी प्रकार दारुकका छोटा भाई सात्यकिका सारथि और प्रिय सखा था। उसने सात्यकिको यह सूचना दी कि रथ जोतकर तैयार है ॥ ६० ॥

ततः स्नातः शुचिर्भूत्वा कृतकौतुकमङ्गलः । स्नातकानां सहस्रस्य स्वर्णनिष्कानथो ददौ ॥ ६१ ॥ तदनन्तर सात्यकिने स्नान करके पवित्र हो यात्राकालिक मंगलकृत्य सम्पन्न करनेके पश्चात् एक सहस्र स्नातकोंको सोनेकी मुद्राएँ दान कीं ॥ ६१ ॥

आशीर्वादैः परिष्वक्तः सात्यकिः श्रीमतां वरः । ततः स मधुपर्कार्हः पीत्वा कैलातकं मधु ॥ ६२ ॥ लोहिताक्षो बभौ तत्र मदविह्वललोचनः । आलभ्य वीरकांस्यं च हर्षेण महतान्वितः ॥ ६३ ॥ द्विगुणीकृततेजा हि प्रज्वलन्निव पावकः । उत्सङ्गे धनुरादाय सशरं रथिनां वरः ॥ ६४ ॥ कृतस्वस्त्ययनो विप्रैः कवची समलंकृतः । लाजैर्गन्धैस्तथा माल्यैः कन्याभिश्चाभिनन्दितः ॥ ६५ ॥