भारतकोश
माण्डूक्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य व गौड़पादकारिका सहित)

माण्डूक्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य व गौड़पादकारिका सहित)

Mandukya Upanishad Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य / गौड़पादाचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished301 पृष्ठ

पृष्ठ 41, कुल 301 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 41
मां० का० ]आगम-प्रकरण२१
न, स्वतः भेदानभ्युपगमात् ।
"एको देवः सर्वभूतेषु गूढः"
( श्वे० उ० ६ । ११) इति
श्रुतेः । "क्षेत्रज्ञं चापि मां विद्धि
सर्वक्षेत्रेषु भारत" (गीता १३।
२) "अविभक्तं च भूतेषु विभक्त-
मिव च स्थितम्" (गीता १३।
१६) इति स्मृतेः। सर्वेषु करणे-
ष्वविशेषेऽपि दक्षिणाक्ष्युप-
लब्धिपाटवदर्शनात्तत्र विशेषेण
निर्देशो विश्वस्य ।**समाधान—**नहीं [ ऐसी बात नहीं है], क्योंकि उनका स्वाभाविक भेद नहीं माना गया, क्योंकि "सम्पूर्ण भूतोंमें एक ही देव छिपा हुआ है" इस श्रुतिसे तथा "हे भारत ! समस्त क्षेत्रोंमें क्षेत्रज्ञ मुझे ही जान" "[ वह वस्तुतः ] विभक्त न होकर भी विभक्तके समान स्थित है" इत्यादि स्मृतियोंसे भी [ यही बात सिद्ध होती है ]। सम्पूर्ण इन्द्रियोंमें समान-रूपसे स्थित होनेपर भी दक्षिण नेत्रमें उसकी उपलब्धिकी स्पष्टता देखनेसे वहीं विश्वका विशेषरूपसे निर्देश किया जाता है ।
दक्षिणाक्षिगतो रूपं दृष्ट्वा नि-
मीलिताक्षस्तदेव स्मरन्मनस्यन्तः
स्वप्न इव तदेव वासनारूपाभि-
व्यक्तं पश्यति । यथात्र तथा
स्वप्ने । अतो मनस्यन्तस्तु तैजसो-
ऽपि विश्व एव ।दक्षिणनेत्रस्थित जीवात्मा रूप-को देखकर फिर नेत्र मूँद मनमें उसीका स्मरण करता हुआ वासना-रूपसे अभिव्यक्त उसी रूपका स्वप्नमें उपलब्धकी तरह दर्शन करता है । जिस प्रकार इस अवस्थामें होता है, ठीक वैसा ही स्वप्नमें होता है । [इसलिये यह जाग्रत्में स्वप्न ही है] अतः मनके भीतर स्थित तैजस भी विश्व ही है ।
आकाशे च हृदि स्मरणाख्य-
व्यापारोपरमे प्राज्ञ एकीभूतोतथा स्मरणरूप व्यापारके निवृत्त हो जानेपर हृदयाकाशमें स्थित प्राज्ञ मनोव्यापारका अभाव, हो जानेके