भारतकोश
मार्क्सवाद और रामराज्य (स्वामी करपात्री जी महाराज - साम्यवाद समीक्षा एवं वैदिक समाज-दर्शन)

मार्क्सवाद और रामराज्य (स्वामी करपात्री जी महाराज - साम्यवाद समीक्षा एवं वैदिक समाज-दर्शन)

Marxvad aur Ramrajya of Swami Karpatri Maharaj

धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished866 पृष्ठ

पृष्ठ 729, कुल 866 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 729

४१६ मार्क्सवाद और रामराज्य

किसानोके शोषक होते हैं । इसीको मात्स्यन्याय कहते हैं । इसीको अन्त करनेके लिये धर्मनियन्त्रित शासन धर्मराज्य या रामराज्य अपेक्षित होता है । मार्क्सवादी वर्ग- संघर्ष, वर्गविध्वंसद्वारा समस्याका समाधान चाहते हैं। रामराज्यवादी धर्म, अहिंसा, सत्य, सामञ्जस्य, समन्वयद्वारा तथा अचिकित्स्य अन्यायीको दण्डद्वारा वर्ग- विद्वेष रोककर वर्गसद्भाव एव सामञ्जस्यद्वारा समस्याका समाधान चाहता है । वर्गके भीतर पुनः नये वर्ग सम्भव होते हैं । एक वर्गमें भी शतशः संघर्ष देखा जाता है । अतः सद्भाव बिना कभी भी शोषण तथा अशान्तिका अन्त नही हो सकता । अतः रामराज्यवादीकी धर्म नियन्त्रण अङ्गीकार बिना दूसरी गति नहीं है । जैसे शोषक-श्रेणीमें भी एक दूसरेके शोषक होते हैं, वैसे शोषित-श्रेणीके लोग भी एक दूसरेके शोषक होते हैं । साँपके मुँहमें पड़ा हुआ मेढक शोषित-उत्पीड़ित ही है, तो भी वह मच्छरोके खानेके लिये जीभ लपलपाता ही है । इस तरह शोषित ही दूसरोंका शोषक होता है । मालिकका खैरख्वाह बड़ा कर्मचारी एक तरहका मजदूर ही है । वही दूसरे मजदूरोको वेतन कम देकर कामके घंटोको बढ़ाकर शोषण करता है । मार्क्सवादी मजदूरोके इस कार्यको अज्ञानमूलक कहकर समाधान करते हैं । परन्तु कोई भी शोषण वस्तुतः अज्ञानमूलक ही होता है । अपने स्वार्थके सामने जैसे बड़ा मजदूर समाजका हित भूल जाता है, वैसे ही अपने स्वार्थके सामने पूँजीपति भी समाजके हितको भूल जाता है । इसी स्वार्थमूलक अविवेकको मिटानेके लिये ईमानदारी तथा विवेककी आवश्यकता होती है । समाजवादी व्यवस्थामें भूमि, सम्पत्ति, उत्पादनके साधन सबपरसे स्वतन्त्रता समाप्त हो जाती है। सरकारी वस्तु या सहकारिताके आधारपर होनेवाले उत्पादनोमें कोई व्यक्ति इच्छानुसार उपयोग नहीं कर सकता । किसी अतिथिको भोजन कराना हो या किसी समय जाड़ेकी रात काटनेके लिये धानकी भूसीकी ही आवश्यकता हो तो भी अपनी वस्तु-जैसा उसका यथेष्ट विनियोग नहीं किया जा सकता । गेहूँ- जौके खेतसे दम बाली या बजड़े, जुआर या मक्काके कुछ बाल भी शामिलात खेतोंसे स्वतन्त्रतापूर्वक नहीं लिये जा सकते । शहरकी अपेक्षा गाँवोंमें यही विशेषता है । वहाँ हर वस्तुके लिये दामकी अपेक्षा नहीं रहती । किसान स्वतन्त्रता- पूर्वक वस्तु तैयार करता है । स्वतन्त्रतापूर्वक विनियोग करता है । सर्षप, वास्तुक, पालक आदिके शाक इच्छानुसार पैदा किये जा सकते हैं । थोड़े ही खेत तथा थोडी ही सम्पत्तिमें अपने कुटुम्बके उपयोगकी सब वस्तु तैयार कर ली जाती है— तरुणं सर्षपशाकं नवोदनं पिच्छलानि च दधीनि । अल्पव्ययेन सुन्दरि ग्राम्यजनो मिष्टमश्नाति ॥ उसीमेंसे अन्नदान, वस्त्रदान, सुवर्ण-रजतदान, यज्ञ, तीर्थयात्रा सब कुछ कर लेता है । समाजीकरणमें यह सब कुछ नहीं बन सकता । कुत्तोंको रोटी मिल