मयमतम् (मय मुनि प्रणीत वास्तुशास्त्र - डॉ. शैलजा पाण्डेय सविस्तार हिन्दी व्याख्या)
Mayamatam of Maya Muni with Hindi Commentary by Shailaja Pandey
मय मुनि (टीकाकार: डॉ. शैलजा पाण्डेय) द्वारा
पृष्ठ 191, कुल 395 में से
संदर्भ में पढ़ेंषोडशोऽध्यायः 卐 प्रस्तरकरणम् १६७ छित्त्वार्पितावशिष्टा तु दण्डिकोपरि पट्टिका । तस्यां छित्त्वा तु तन्मानं गोपानं चार्पयेद्बुधः ॥१२॥ यह पट्टिका दण्डिका के ऊपर छील-काट कर लगाई जाती है। उसके ऊपर उसके प्रमाण के अनुसार काट कर बुद्धिमान (स्थपति) को गोपान निर्मित करना चाहिये।।१२।। उत्तरान्तावलम्बं वा यथायुक्ति यथारुचि। वाजनोर्ध्वे तुलोर्ध्वे वा गोपानं योजयेद्बुधः ॥१३॥ उत्तर के अन्तिम भाग में इच्छानुसार युक्तिपूर्वक अवलम्ब निर्मित करना चाहिये। वाजन अथवा तुला के ऊपर बुद्धिमान (स्थपति) को गोपान लगाना चाहिये।।१३।। तुलान्तरसमं गोपानान्तरं प्रविधीयते । गोपानदण्डिकोर्ध्वं चेद्वाजनान्तावलम्बनम् ॥१४॥ जितना (भित्ति से) तुला का अन्तर होता है, उतना ही अन्तर गोपान का भी होना चाहिये। गोपान यदि दण्डिका के ऊपरी भाग में निर्मित हो तो वाजन के अन्तिम भाग में अवलम्बन होना चाहिये।।१४।। दण्डार्धविपुलं स्वार्धं तीव्रं गोपानमूर्ध्वतः । कम्पं समान्तरं कुर्याद् वलयच्छिद्रमन्तरे ॥१५॥ गोपान के ऊपर दण्ड का आधा चौड़ा एवं चौड़ाई का आधा मोटा कम्प निर्मित होना चाहिये। इसे वलयछिद्र अन्तर के बराबर अन्तर पर रखते हुये उसके समानान्तर निर्मित करना चाहिये।।१५।। ☸ कायपादम् ☸ दण्डिकावाजनान्तःस्थं कायपादं यथांशकम्। पादविस्तारमर्धार्धनिष्क्रान्तं साग्रपट्टिकम् ॥१६॥ दण्डिका एवं वाजन के बीच में पूर्वोक्त वर्णित भाग के अनुसार कायपाद (स्तम्भ को सहारा देने वाली कड़ी) लगाना चाहिये। यह स्तम्भ के विस्तार के बराबर होता है एवं उसका निष्क्रान्त उसके विस्तार के आधे का आधा होता है एवं अग्रपट्टी से युक्त होता है।।१६।। पादानान्तरं छाद्यं फलकैः सारदारुजैः । अष्टांशबहलं छत्रफलकाच्छाद्यमूर्ध्वतः ॥१७॥ गोपानस्योपरिष्टात्तु च्छादयेल्लोहलोष्टकैः । कपोतपालिकोत्सेधनिष्क्रान्तं द्वित्रिदण्डकम् ॥१८॥