मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक)
Meera Brihad Padavali with Hindi Commentary
भक्त शिरोमणि मीराबाई / डॉ. मुरलीधर श्रीवास्तव द्वारा
पृष्ठ 260, कुल 365 में से
संदर्भ में पढ़ें२०६ मीराँ-बृहद्-पद-संग्रह सो मद भगत करो जी न साधो, मत बिसरो नन्दलाल । काहू के चदो काहू के मदो, काहू के उर मे माल । प्रेम भरी मीराँ जिन गरजै, हिरदै गिरधर लाल । (येक) घडी घडी पल मोये जुग सम, बीतत हो गई हाल बेहाल । मीराँ के प्रभु गिरिधर नागर, छुट गई जजाल ॥३३१॥† पदाभिव्यक्ति मे सगति नही है । ४ बाना¹ रो बिडद² दुहेलो रे । बाना पहर कहा गरबायो, मुक्ति न हामी खेलो (रे) । बाना रो प्रण-प्रह्लाद उबार्यो, बैर पिता सो गेल्यो (रे) । आगा धर पीछा मत ताको, दकतर नाहि चढैलो (रे) । मीराँ जी ने भक्ति कमाई, जहर पियालो गेल्यो (रे) । ॥३३२॥† श्री सूर्यनारायण जी चतुर्वेदी के मतानुसार यह पद सम्भवत मीराँ लीला करने वालो का है । "मीराँ जी ने भक्ति कमाई" जैसी अभिव्यक्ति के आधार पर इस मत की पुष्टि होती है । ५ हरि से गरब किया सोई हारा । गरब किया रतनागर सागर, जल खारा कर डारा । गरब किया लकापति रावण, टूक टूक कर डारा । गरब किया चकवे चकवी ने, रैन बिछोहा डारा । गरब किया बन की चिरभी ने, मुख कारा कर डारा । १ वेश भूषा, २ यश ।