मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)
Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary
महाकवि विशाखदत्त द्वारा
पृष्ठ 156, कुल 488 में से
संदर्भ में पढ़ेंप्रथमोऽङ्कः ५३
राक्षस द्वारा भेजी गई उस विषकन्या को महाराज पर्वतेश्वर के लिए नियुक्त किया था।
चाणक्य— [ मन में ] यह जीवसिद्धि तो हमारा गुप्तचर है। [ प्रकट ] भद्र ! और दूसरा कौन है ?
गुप्तचर—आर्य ! दूसरा भी अमात्य राक्षस का प्रिय मित्र कायस्थ शकटदास ( नामक व्यक्ति ) है।
चाणक्य— [ हँसकर मन में ] 'कायस्थ' यह छोटी मात्रा है ( अर्थात् कायस्थ की क्या हस्ती है ) । तो भी छोटे शत्रु की भी उपेक्षा करना ठीक नही है । उसके लिए तो मैने मित्र के बहाने सिद्धार्थक को नियुक्त कर रखा है। [ प्रकट ] भद्र ! तीसरे ( व्यक्ति ) को सुनना चाहता हूँ।
**गुप्तचर—**तीसरा भी अमात्य राक्षस का अभिन्नहृदय पाटलिपुत्र का रहने वाला सेठ जौहरी चन्दनदास नाम का ( व्यक्ति ) है, जिसके घर मे ( अपनी ) पत्नी को थाती रखकर अमात्य राक्षस नगर से बाहर निकला हुआ है।
**टिप्पणी—बद्धपक्षपातः—**बद्धस्नेहः । पक्षपात ( तरफदारी ) करने वाला । पक्षे पातः सुप्स्सुपा स० । बद्धः पक्षपातः अनेन इति बद्धपक्षपातः बहुव्रीहि स० । **जीवसिद्धिः—**चाणक्य का मित्र इन्दुशर्मा । यह चाणक्य का प्रयोजन सिद्ध करने के लिये नाम और वेश बदल कर राक्षस का प्रबल पक्षपाती बन गया है । यह बात निपुणक को नही मालूम है । इसीलिए यह चाणक्य से उसकी निन्दा करता है । **समावेशिता—**नियुक्त किया । सम् आ√विश् +णिच् +क्त कर्मणि । **प्रणिधिः—**गुप्तचर । प्रणिधीयन्ते अस्मिन् इति प्र-नि√धा +कि + 'कर्मण्यधिकरणे च' इत्यनेन, 'नेर्गदनद'—इत्यादिना णत्वम् । **लघ्वी मात्रा—**क्षुद्रः अंशः । छोटी मात्रा, तुच्छ बात । कायस्थ की उत्पत्ति क्षत्रिय पिता और शूद्रा माता से मानी गई है । उसका कार्य लिखना है, न कि युद्ध करना । इसी से उसकी अल्पप्राणता की ओर संकेत करते हुए चाणक्य ने उसके लिए 'लघ्वी मात्रा' शब्द का प्रयोग किया है । **सुहृच्छद्मना—**मित्रच्छलेन । **विनिक्षिप्तः—**विनियोजितः । **मणिकारश्रेष्ठी—**जौहरो, सेठ । मणीन् करोति इति मणिकारः मरिण√कृ +अण् 'कर्मण्यण्' इत्यनेन । श्रेष्ठानि श्रेष्ठवस्तूनि सन्ति अस्य इति श्रेष्ठी श्रेष्ठ +इनि । मणिकारश्चासौ श्रेष्ठी च इति मणिकारश्रेष्ठी