भारतकोश
मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)

Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary

महाकवि विशाखदत्त द्वारा

DevanagariSanskritpublished488 पृष्ठ

पृष्ठ 170, कुल 488 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 170

प्रथमोऽङ्कः ६६।

प्रख्याप्य—संकीर्त्य, -शूलम्—तदाख्यं शस्त्रविशेषम्, आरोप्यताम्—आरोप्यताम्,। अस्य—शकटदासस्य, गृहजनश्च—परिवारश्च, बन्धनागारं—कारागृहे,। प्रवेश्यताम्—निक्षिप्यताम् ।

हिन्दी अनुवादसिद्धार्थक—जो आर्य की आज्ञा ।

चाणक्य—शार्ङ्गरव—शार्ङ्गरव !

[ प्रवेश करके ]

शिष्य—आचार्य ! आज्ञा दीजिये ।

चाणक्य—मेरी ओर से कालपाशिक और दण्डपाशिक से कहो कि चन्द्रगुप्त की आज्ञा है कि जीवसिद्धि नामक जिस क्षपणक ने राक्षस की प्रेरणा से विष-कन्या के द्वारा पर्वतक की हत्या करवायी है, उसे इसी अपराध की घोषणा करके अपमान के साथ नगर से निकाल दिया जाय ।

शिष्य—जो आज्ञा । [ चलने लगता है । ]

चाणक्य—वत्स ! ठहरो ठहरो । और जो यह दूसरा शकटदास नाम का कायस्थ राक्षस की प्रेरणा से हमारे शरीर ( चन्द्रगुप्त ) से द्रोह करने के लिये यहाँ ( पाटलिपुत्र में ) सतत प्रयत्न करता रहता है, उसको भी इस अपराध की घोषणा करके शूली पर चढ़ा दिया जाय और उसके परिवार को जेल में डाल दिया जाय ।

शिष्य—जो आज्ञा । [ चला जाता है । ]

टिप्पणीकालपाशिकः, दण्डपाशिकः—ये दोनो बधिक है। कालपाशः प्रहरणमस्य, दण्डपाशौ प्रहरणो अस्य इति कालपाश, दण्डपाश + ठञ्—इक् । प्रख्याप्य—प्रख्यात या घोषित करके । प्र √ख्या + णिच्, पुक् + क्त्वा—ल्यप् । सनिकारम्—तिरस्कार के साथ । नि √कृ + घञ् भावे = निकारः । तेन सह यथा तथा सनिकारम् क्रियाविशेषणत्वात् द्वितीया । अस्मच्छरीरम्—इसका तात्पर्य चन्द्रगुप्त से है। यहाँ ‘क्रुधद्रुहोरुपसृष्टयोः कर्म’ सूत्र से कर्मसंज्ञा—द्वितीया हुई । अभिद्रोग्धुम्—द्रोह करने के लिये । अभि √द्रुह् + तुमुन् । आरोप्यताम्—आ √रुह् = णिच्, हस्य पः + लोट् कर्मणि—ताम् । गृहजनश्चास्य······प्रवेश्यताम्—इसका फल आगे चौथे अंक में यह दिखाया गया है कि ‘तव च पुत्रदारैः सह समागमः’ ऐसा राक्षस