मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)
Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary
महाकवि विशाखदत्त द्वारा
पृष्ठ 241, कुल 488 में से
संदर्भ में पढ़ें१५० मुद्राराक्षसम्
विराधगुप्त—अनन्तर मांगने पर भी जब उन्होंने आपके परिवार को नहीं सौंपा तब वृद्ध वटुक चाणक्य ने—।
राक्षस—[ घबड़ाहट के साथ ] क्या वह मार दिया गया ?
विराधगुप्त—अमात्य ! मारे तो नहीं गए, किन्तु ( उनके ) घर की सारी सम्पत्ति ले ली गई और ( उन्हें ) स्त्री-पुत्र सहित पकड़ कर कारागार में डाल दिया गया ।
राक्षस—तब क्या तुम सन्तुष्ट होकर यह रहे हो कि उसने राक्षस के परिवार को दूर कर दिया । वस्तुत ( यह ) कहना चाहिए कि स्त्री-पुत्र सहित राक्षस को पकड़ लिया गया ।
टिप्पणी—अस्माकमुमुमेवार्थम्—इसका तात्पर्य यह है कि जो लोग उपकारी स्वामी का कार्य सम्पन्न किये बिना उसका अनुगमन करते हैं, वे कृतघ्न कहलाते हैं । आप तो स्वामी का कार्य सिद्ध करने के लिए रह रहे हैं, इसलिए आप कृतघ्न नहीं हैं । एतदुपलभ्य—यह उपलब्ध करके अर्थात् जानकर । इसका तात्पर्य है शकटदास के शूलारोपण की घटना से । उपारूढसाध्वसेन—उपारूढं समुत्पन्नं साध्वसं भयं यस्य स उपारूढसाध्वस बहुव्रीहि स०, तेन । अपवाहितम्—हटा दिया । अप √वह् + णिच् + क्त कर्मणि । अयुक्ततर—अतिशयेन अनुचित । सुहृद्द्रोह—मित्र के विरुद्ध आचरण करना । सुष्ठु हृदयमस्य इति सुहृद् बहुव्रीहि स०, हृदयस्य हृदादेश । तस्य द्रोह सुप्सुपा स० । गृहीतगृहसार—गृहस्य सार श्रेष्ठवस्तु गृहसार । गृहीत गृहसार यस्य स । बन्धनागारे—जेल में । √बन्ध् + ल्युट् अधिकरणे = बन्धनम् । बन्धनञ्च तदागारश्च कर्मधारय स०, तस्मिन् ।
[ प्रविश्य पटाक्षेपेण पुरुष ] जेटु अमच्चो । अज्ज ! एसो क्खु सअडदामो पडिहारभूमिमुवत्थिदो ( जयत्वमात्य । आर्य ! एष खलु शकटदास प्रतिहारभूमिमुपस्थित ।)
राक्षस—प्रियवदक ! अपि सत्यम् ?
प्रियवदक—किं अलिअं अमच्चपादेसु विणिवेदेमि ? ( किमलीकममात्यपादेषु विनिवेदयामि ?)
राक्षस—सखे ! विराधगुप्त ! कथमेतत् ?