मुद्राराक्षसम् (सटीक संस्कृत नाटक)
Mudrarakshasam Natakam with Hindi Commentary
महाकवि विशाखदत्त द्वारा
पृष्ठ 453, कुल 488 में से
संदर्भ में पढ़ें३८० मुद्राराक्षसम्
इसमें मन्दाक्रान्ता छन्द है। इस छन्द का लक्षण यह है—'मन्दाक्रान्ता जलधि-षड्गैर्म्भो न तौ नाद्गुरू चेत्' ॥१६॥
पुरुष — अज्ज ! एव सेट्ठिचन्दनदामजीविद होदि त्ति सुणिद, विसमदसाविभाअपरिणामपडिदो ण सक्कणोमि णिच्चिदपद पडिवत्तु। [ विलोक्य पादयोर्निपत्य ] अय मुगिहीदणामधेआ अमच्चरक्खसपादा तुम्हे त्ति ता करेहि मे प्पसाद सदेहणिण्णएण । (आर्य ! एव श्रेष्ठिचन्दनदामजीवित भवतीति श्रुत, विषमदशाविभागपरिणामपतितो न शक्नोमि निश्चितपद प्रतिपत्तुम् । अय सुगृहीतनामधेया अमात्यराक्षसपादा यूयमिति, तत् कुरु मे प्रसाद सन्देहनिर्णयेन ।)
राक्षस — भद्र ! सोऽहमनुभूतभर्तृवंशविनाश सुहृद्विनाशहेतुरनार्यो दुगृहीतनामा यथार्थो राक्षस ।
पुरुष — [ सहर्षं पादयोर्निपत्य ] पसीदध, प्पसीदध । हीमाणहे ! दिट्ठिआ कदत्थोम्हि । (प्रसीदत, प्रसीदत । आश्चर्यम् ! दिष्ट्या कृतार्थोऽस्मि ।)
राक्षस — भद्र ! उत्तिष्ठोत्तिष्ठ, कृतमिदानी कालहरणेन, निवेद्यता जिष्णुदासाय, यथैष राक्षस चन्दनदास मरणान्मोचयति । [ इति 'निस्त्रिंशोऽद्य' इत्यादि पठन् आकृष्टखङ्ग परिक्रामति । ]
**हिन्दी अनुवाद—पुरुष—**आर्य ! इस प्रकार सेठ चन्दनदास का जीवन रह जाएगा, यह सुन लिया । किन्तु सकटपूर्णा अवस्था-विशेष के परिणाम मे निमग्न मै (आपको) निश्चित रूप मे जानने मे समर्थ नही हूँ । [ देखकर पैरो पर गिर कर ] क्या आप प्रात स्मरणीय अमात्य राक्षस हैं ? तो मेरे सन्देह का निर्णय करने की कृपा कीजिये ।
**राक्षस—**भद्र ! वह मै स्वामी के वंश के विनाश का अनुभव करने वाला मित्रो के विनाश का कारण, अनार्य, नाम न लिये जाने के योग्य तथा अर्थ के अनुरूप राक्षस हूँ ।
पुरुष—[ हर्ष के साथ फिर पैरो पर गिर कर ] प्रसन्न हो, प्रसन्न हो । आश्चर्य है ! भाग्य से मैं कृतार्थ हो गया हूँ ।