भारतकोश
मुहूर्त चिन्तामणि (दैवज्ञ राम - षोडश संस्कार, यात्रा, वास्तु व गृह-प्रवेश मुहूर्त सटीक)

मुहूर्त चिन्तामणि (दैवज्ञ राम - षोडश संस्कार, यात्रा, वास्तु व गृह-प्रवेश मुहूर्त सटीक)

Muhurta Chintamani of Daivajna Rama with Commentary

दैवज्ञ राम (टीकाकार: पं. केदारदत्त जोशी) द्वारा

DevanagariHindipublished207 पृष्ठ

पृष्ठ 162, कुल 207 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 162

विवाहप्रकरण १५३ मृत्यु तथा सातवें या आठवें स्थान में अथवा लग्न में मंगल के स्थित रहते वर की मृत्यु होती है, इसलिए गोधूलिकाल में ऐसा लग्न निषिद्ध होता है। लग्न से ग्यारहवें, दूसरे या तीसरे स्थान में चन्द्रमा के स्थित रहते कन्या और वर दोनों को सौख्य होता है, इसलिए गोधूलिकाल में ऐसा लग्न श्रेष्ठ होता है ॥ १०१ ॥ सूर्य की स्पष्टगति मेषादिगेऽर्केऽष्टशरा ५८ नागाक्षाः ५७ सप्तेषवः ५७ सप्तशरा ५७ गजाक्षाः ५८ । गोऽक्षाः ५९ खतर्काः ६० कुरसाः ६१ कुतर्काः ६१ क्वङ्गानि ६१ षष्टि ६० र्नवपञ्च ५९ भुक्तिः ॥ १०२ ॥ अन्वयः—मेषादिगे अर्के अष्टशराः नागाक्षाः सप्तेषवः, सप्तशराः, गजाक्षाः, गोऽक्षाः, खतर्काः, कुरसाः, कुतर्काः, क्वंगानि, षष्टिः, नवपञ्च, भुक्तिः ॥ १०२ ॥ मेषादि बारह राशियों में इस क्रम से सूर्य की ५८ । ५७ । ५७ । ५७ । ५८ । ५९ । ६० । ६१ । ६१ । ६१ । ६० । ५९ । कला गति होती है ॥ १०२ ॥ सूर्यस्पष्ट करने की रीति संक्रान्तियातघस्राद्यैर्गतिर्निघ्ना खषट् ६० हृता । लब्धेनांशादिना योज्यं यातक्षं स्पष्टभास्करः ॥ १०३ ॥ अन्वयः—संक्रान्तियातघस्राद्यैः गतिः निघ्ना खषट्‌हृता लब्धेन अंशादिना यातर्क्षं योज्यं, स स्पष्टभास्करः स्यात् ॥ १०३ ॥ जिस दिन जितने दण्ड-पल पर सूर्य की संक्रान्ति लगी हो उस दिन से इष्टकाल पर्यन्त जितने दण्ड-पल हों उनको पूर्व कही हुई कलारूप गति से गुणकर उसमें साठ का भाग दे । जो कुछ अंशादि लब्ध हों उसमें बीती हुई संक्रान्ति की राशि जोड़ दे तो तात्कालिक सूर्य स्पष्ट होता है । उदा- हरण—यथा संवत् १९४९ माघ कृष्ण दशमी बृहस्पतिवार को १२ दण्ड ६ पल पर मकर की संक्रान्ति लगी और माघ कृष्ण त्रयोदशी रविवार को २५ दण्ड ६ पल पर सूर्य स्पष्ट करना है । इसलिए संक्रान्तिकाल से इष्टकाल तक बीते हुए ३ दिन १३ दण्ड ०० पल को पूर्व कही हुई मकर संक्रान्ति की ६० कलारूप गति से गुणकर उसमें ६० का भाग देने से ३

मुहूर्त चिन्तामणि (दैवज्ञ राम - षोडश संस्कार, यात्रा, वास्तु व गृह-प्रवेश मुहूर्त सटीक) · पृष्ठ 162, कुल 207 में से · BharatKosha