भारतकोश
मुण्डकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

मुण्डकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Mundaka Upanishad Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished134 पृष्ठ

पृष्ठ 74, कुल 134 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 74

६४ मुण्डकोपनिषद् [ मुण्डक २

मूर्तामूर्तयोः स्थूलसूक्ष्मयोस्तद्-कोई सत् या असत्—मूर्त्त या अमूर्त्त
व्यतिरेकेणाभावात् । वरेण्यंअर्थात् स्थूल या सूक्ष्म है ही नहीं ।
वरणीयं तदेव हि सर्वस्य नित्य-और वही नित्य होनेके कारण सबका वरेण्य—वरणीय—प्रार्थनीय
त्वात्प्रार्थनीयम्। परं व्यतिरिक्तंहै। तथा प्रजाओंके विज्ञानसे परे
विज्ञानात्प्रजानामिति व्यवहितेनयानी व्यतिरिक्त है—इस प्रकार इस [पर शब्द] का व्यवधानयुक्त
सम्बन्धः; यल्लौकिकविज्ञानागोच-[प्रजानाम्] पदसे सम्बन्ध है।
रमिस्यर्थः । यद्वरिष्ठं वरतमंतात्पर्य यह कि जो लौकिक विज्ञानका अविषय है, और वरिष्ठ
सर्वपदार्थेषु वरेषु तद्ध्येकंयानी सम्पूर्ण श्रेष्ठ पदार्थोंमें श्रेष्ठतम
ब्रह्मातिशयेन वरं सर्वदोषरहित-है, क्योंकि सम्पूर्ण दोषोंसे रहित होनेके कारण एक वह ब्रह्म ही
त्वात् ॥ १ ॥अत्यन्त श्रेष्ठ है ॥ १ ॥

ब्रह्ममें मनोनिवेश करनेका विधान

किं च—तथा—

यदर्चिमद्यदणुभ्योऽणु च यस्मिँल्लोका निहितां लोकिनश्च । तदेतदक्षरं ब्रह्म स प्राणस्तदु वाङ्मनः । तदेतत्सत्यं तदमृतं तद्वेद्धव्यं सोम्य विद्धि ॥ २ ॥

जो दीप्तिमान् और अणुसे भी अणु है तथा जिसमें सम्पूर्ण लोक और उनके निवासी स्थित हैं वही यह अक्षर ब्रह्म है, वही प्राण है तथा वही वाक् और मन है । वही यह सत्य और अमृत है । हे सौम्य ! उसका [ मनोनिवेशद्वारा ] वेधन करना चाहिये; तू उसका वेधन कर ॥२॥

यदर्चिमद्दीप्तिमत्, दीप्त्या ह्मादित्यादि दीप्यत इति दीप्ति-जो अर्चिमान् यानी दीप्तिमान् है; ब्रह्मकी दीप्तिसे ही सूर्य आदि देदीप्यमान होते हैं, इसलिये ब्रह्म