भारतकोश
नागानन्दम् (सम्राट हर्षवर्धन - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

नागानन्दम् (सम्राट हर्षवर्धन - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

Nagananda Nataka of Emperor Harsha with Commentary

सम्राट हर्षवर्धन द्वारा

DevanagariHindipublished309 पृष्ठ

पृष्ठ 227, कुल 309 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 227

(२०३) वृद्धा— यह अमंगल नष्ट हो ! ! मलयवती— इस अपशकुन से मेरा दिल कांप रहा है। जीमूतकेतु— (बाईं आँख का फड़कना सूचित करके)— भले आदमी, जीमूतवाहन की क्या ? सुनन्द — जीमूतवाहन की कुशलवार्ता जानने के लिए महाराज विश्वावसु ने मुझे आप के पास भेजा है। जीमूतकेतु— क्या मेरा बच्चा वहाँ नहीं है ? वृद्धा— (दुःखपूर्वक) महाराज ! यदि मेरा बच्चा वहां नहीं है तो कहाँ गया होगा ? जीमूतकेतु— अवश्य ही हमारे लिए भोजन सामग्री लाने के लिए बहुत दूर चला गया होगा । मलयवती— (दुःख पूर्वक, मन ही मन) — आर्यपुत्र को न देखती हुई मुझे तो कुछ और ही आशंका हो रही है। सुनन्द— महाराज आज्ञा दें मैं स्वामी को क्या कहूँ ?


  1. जो समीप नहीं; अनुपस्थित ।
  2. हमारे प्राण धारण करने के लिए । खाने के लिए (सामग्री लाने के लिए)।