भारतकोश
नागानन्दम् (सम्राट हर्षवर्धन - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

नागानन्दम् (सम्राट हर्षवर्धन - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

Nagananda Nataka of Emperor Harsha with Commentary

सम्राट हर्षवर्धन द्वारा

DevanagariHindipublished309 पृष्ठ

पृष्ठ 6, कुल 309 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 6

( ३ ) हम आशा करते हैं कि यह संस्करण विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूर्ण करेगा। उनके लिए सर्व प्रकार से इस ग्रन्थ को उपयोगी बनाने का भरसक प्रयत्न किया है। फिर भी यदि कोई न्यूनता रह गई हो तो अध्यापक महोदय हमें लिखने का कष्ट अवश्य उठाएँ। हम उनके अमूल्य तथा लाभप्रद परामर्श के लिए उनके अनुगृहीत होंगे। और, यदि दूसरा संस्करण सम्भव हुआ, तो उसमें वे बातें लाकर उस न्यूनता को दूर करेंगे। अन्त में, हमारी यही हार्दिक इच्छा है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस संस्करण से लाभ उठाएँ, तभी हमारा परिश्रम सफल होगा। २४-११-५२. हरजीत सिंह