भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1058, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1058

हिन्दी निरुक्त ( २६२ ) १० अ० १ पा० ७ खं० हे (स्तोतारः !) स्तुति करने वालो ! तुमसे कहा जाता है-'इमाः' इन 'गिरः' (स्तुतीः) स्तुतियों को 'स्थिरधन्वने' (दृढधन्वने) दृढ धनुष् वाले 'क्षिप्रेषवे' शीघ्र बाण वाले 'देवाय' दान आदि गुणों से युक्त 'स्वधावते' ( स्वधावते = अन्नैः अन्नवते ) स्वधा वाले या अन्नों से अन्न वाले 'अषा- ल्हाय' (अषाढाय = अनभिभूताय केनचित्) किसी से भी न तिरस्कार किये गये 'सहमानाय' (शत्रून् नित्यम् अभिभवते) नित्य ही शत्रुओं को तिरस्कार करने वाले 'वेधसे' (विधात्रे) जगत् के रचने वाले 'तिग्मायुधाय' ( तीक्ष्णायुधाय ) पैने आयुध वाले 'रुद्राय' रुद्र के लिये 'भरत' धारण करो या उच्चारण करो । (सः) वह रुद्र देव 'नः' (गिरः) हमारी स्तुतियों को 'शृणोतु' सुने ( यह हम आशा करते हैं ) ॥ यहाँ "सह- मानाय" इस बल वाचक शब्द से यह रुद्र मध्यम है ॥ 'तिग्म' (तीक्ष्ण) कैसे ? उत्साह अर्थ में 'तिज' (भ्वा०प०) धातु से है । 'आयुध' क्यों ? प्रायोधन होने से या उससे युद्ध किया जाता है, इससे । “तस्य०” उस रुद्र की यह और ऋचा है, जिस में पूर्व ऋचा के "विधात्रे” पद की विधान क्रिया दिखाई गई है कि- वह क्या विधान करता है ? ( खं० ७ ) निरु०- “ या ते॑ दि॒द्युद् दवसृष्टा दिवस्परि क्ष्मया चर॑ति॒ परि॒ सा वृणक्तु नः । स॒हस्रं॑ ते स्वपिवात