भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1073, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1073

हिन्दी निरुक्त ( ३०८ ) १० अ० १पा० १२खं० 'चमसः' कस्मात् ? चमन्ति अस्मिन्-इति । बृहस्पतिः 'विरवेण' शब्देन विकृत्य ॥ 'ब्रह्मणस्पतिः' ब्रह्मणः पाता वा । पालयिता वा । तस्यैषा भवति — ॥ १२ ॥ अर्थः- "अश्नापिनद्धम्०" इस ऋचा का अयास्य आङ्गिरस ऋषि है । 'अश्मा' (अशनवता) व्यापन वाले या व्यापने वाले (मेघेन) मेघ से 'अपिनद्धम्' अपने भीतर लेकर बांधे हुए = ढांपेहुये = औरोंके अदृश्य 'मधु' (उदकम्) जलको 'पर्यपश्यत्' (बृहस्पति ने) देखा । 'तत्' उस (जल) को 'दीने' घटते हुए 'उदनि' (उदके) जलमें क्षियन्तम्' [निवसन्तं] बसते हुए 'मत्स्यं-न [इव] मछली को जैसे 'निः-जभार' (निर्ज- हार) निकाला । 'वृक्षात्' वृक्षसे 'चमसम्' 'न' (इव) चमस पात्र के समान — जैसे कोई बढई वृक्षसे काट कर चमस (कठ- डिया) पात्रको निकाल लेवे, उसी प्रकार बृहस्पति देवने मेघसे जलको निकाला । किस प्रकार ? 'विरवेण' [शब्देन] शब्द के साथ 'विकृत्य' काटकरके । 'चमस [पात्र] क्यों ? 'चमन्ति अस्मिन्' इसमें चमन (भक्षण) करते हैं । 'ब्रह्मणस्पति' (७) क्यों ? 'ब्रह्मणः पाता वा' वह ब्रह्म का (वेदका) पालन करने वाला है । अथवा पालयिता है [वही अर्थ] । "तस्य०" उस 'ब्रह्मणस्पति' की यह ऋचा है— ॥१२॥

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य) · पृष्ठ 1073, कुल 1282 में से · BharatKosha