भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1131, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1131

हिन्दी निरुक्त ( ३६७ ) १० अ० ४ पा० ३खं०

जलके संग्रह स्थान अन्तरिक्ष में बैठा हुआ 'पृश्निगर्भाः' सूर्य की रश्मियों में गर्भ रूप से स्थित जलों को अथवा पृश्नि (पाष्टवर्ण) प्रकृष्ट = बहुत तेज वर्ण वाले सूर्य के गर्भ भाव को प्राप्त हुए जलों को 'चोदयत्' ( चोदयति ) प्रेरणा करता है । 'इमम्' इस वेन को 'अपाम्' जलों के 'सूर्यस्य' (च) और सूर्य के 'संगमे' संगमन या मिलाप के स्थान (अन्तरिक्ष) पे स्थित को 'विप्राः'मेधावी ब्राह्मण "शिशु-न" बालक को जैसे 'मतिभिः ज्ञान पूर्वक स्तुतियों से 'रिहन्ति' (लिहन्ति) चाटते हैं ( स्तुवन्ति ) अथवा स्तुति करते हैं ( वर्द्धयन्ति ) अथवा बढ़ावा देते हैं ( पूजयन्ति ) अथवा सराहते हैं । 'शिशु' क्यों ? 'शंसनीयो भवति' वह शंसनीय या प्रशंसनीय होता है । क्योंकि प्रयोजन से या बिना प्रयोजन के उसके प्रलापों में उसी प्रशंसा की जाती है । अथवा दान अर्थ में 'शी' (अदा० आ०) धातु से है । क्यों कि वह पुरुषसे स्त्री के लिये धारणार्थ दिया जाता है । जैसे कि- नया गर्भ ग्रहण करने वाली स्त्रियों में कहा जाता है- "चिरलब्धो गर्भः"इसने देरमें गर्भ पाया है ('अचिरलब्धो गर्भः) या शीघ्र ही गर्भ पाया है । 'असुनीति' (२५) शब्द देवता पद है । और वह मध्यम इन्द्र = प्राण देवता है । 'असुनीति' क्यों? वह असुओं(प्राणों) को नयन करता है लेजाता है-अर्थात्- जब वह इस शरीर से उत्क्रमण करता है या निकलता है, तो अपनेसाथ दूसरे प्राणों को भी लेजाता है । जैसा कि- कहा है- "प्राणमनूत्क्रामन्तं सर्वे प्राणा अनूत्क्रामन्ति"