भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1157, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1157

हिन्दी निरुक्त ( ३६४ ) ११ अ० १ पा० ६ खं० आचार्य कहते हैं कि—यह दूसरा पाद आदित्य देवता का है “ भागं देवेभ्यो विदधाति आयन् ” आता हुआ चन्द्रमा देवताओं के लिए उनके भागको देता है । यह तीसरा पाद आधे मास के यज्ञके अभिप्राय से है । क्योंकि—पूर्वोक्त रीतिके अनुसार क्रमसे पश्चिम और पूर्व दिशामें आता हुआ शुक्लपक्ष और कृष्णपक्ष को जुदा २ करदेता है तथा दर्शपौर्ण- मास यज्ञों के द्वारा देवताओं को उनका भाग देता है या देने का हेतु होता है । “ प्र चन्द्रमास्तिरते दीर्घमायुः ” सो ऐसा चन्द्रमा यज्ञकरने वालों को लम्बी आयु ( उमर ) देता है । [ हम भी हविः से उसका यजन करते हैं, इस कारण हमारे लिये भी ऐसा करे, यह हम चाहते हैं । ] ॥ 'मृत्यु' ( ४ ) किस धातुसे है ? “ मारयति” 'मारता है' कर्त्ता अर्थमें 'मृङ् ' प्राणत्यागे [ तु०आ० णिच् ] धातुसे है । क्योंकि-मध्यम लोक का प्राण वायु ही मृत्यु है, वही निकलता हुआ अन्य प्राणों को भी शरीर से अलग कर देता है । अथवा “मृत ( मरेहुए या जिसकी आयु पूरी होचुकी हो ) को यह अपने अलग होने से इस लोक से प्रच्युत करदेता या लोकान्तर में चला देता है । ” ऐसा शतबलाक्ष मुद्गल का पुत्र मानता है । “तस्य० ”उस मृत्यु की यह ऋचा है-॥ ६ ॥ व्याख्या । शतबलाक्ष के मत का अभिप्राय,— वे समझते हैं कि-