भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1218, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1218

हिन्दी निरुक्त ( ४५६ ) ११ अ० ४ पा० ६ ख० 'अघ्न्या' अहन्तव्या भवति । अघघ्नी इति वा। तस्या एषा भवति ॥ ९ (४३) ॥ अथः- "उ पह्वये सुदुघाम्०" इस ऋचाका दीर्घतमाः ऋषि और महाव्रत में विनियोग है । (अहम्) मैं 'एताम्' इस 'सुदुघाम्' (सुदोहनाम् ) सुन्दर दुहने वाली 'धेनुम्' धेनु को 'उपह्वये' बुलाता हूं-मैं इस सुन्दर जल को बरसने वाली मध्यम लोक की वाक् (धेनु) को मनसे आवाहन करता हूं । 'उत' (अपिच) और 'सुहस्तः' (कल्य.सहस्तः ) सुन्दर या हलके हाथ वाला 'गोधुक्' गौको दोहने वाला (ग्वाला) या इन्द्र 'एनाम्' इस (धेनु) को 'दोधत्' [दोग्धि] दोहता है । “श्रेष्ठं सवं सविता” इस प्रकार अति उत्तम जल को जनने वाला 'अभीद्धः' प्रज्वलित 'घर्मः' मध्यम देव (ज्योतिः) 'तत्' (उ-) उस जल को 'साविषत्' सुनातु ) देवे घर्मधुक् धेनु के पक्ष में 'सव' नाम दूध का है । जैसा कि- कहा है—“एष हि श्रेष्ठः सर्वेषां सवानां यद् उदकं यद्वा पयः" यही सब सवों में श्रेष्ठ सव है, जो यह उदक ( जल ) है अथवा दुग्ध— यजुर्मन्त्रो से संस्कार किया हुआ । 'प्रवोचम्' (तं सुप्रब्रवीमि) मैं उसे भले प्रकार कहता हूं ॥ “वाग्०” “यह (मन्त्रोक्त धेनु) मध्यम लोक की वाक् है" यह नैरुक्त मत है । “घर्मधुक् धेनु है” यह याज्ञिक कहते हैं । 'अघ्न्या' (३१) क्या ? ' अहन्तव्या ' नहीं मारने योग्य होती है । अथवा 'अघघ्नी' पाप को नाश करने वाली होने से वह 'अघ्न्या' है ।