सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1259, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1259

हिन्दी निरुक्त ( ४१० ) १२अ० २पा० ६खं० 'चित्रम्' ( चायनीयं = पूजनीयं ) पूजनीय 'देवानाम्' रश्मियों का 'अनीकम्' समूह रूप 'मित्रस्य' मित्र का 'वरु- णस्य' वरुण का 'अग्नेः' अग्नि का 'चक्षुः' नेत्र, ( रूपानम् ) जिस में मित्र आदि देवता अन्तर्गत दिखाई देते हैं, भेदपक्ष ( याज्ञिक मत ) में मित्र आदि देवताओं का जो चक्षु है, या वे उसके द्वारा देखते हैं, वह सूर्य ' उदगात् ' उदय हुआ । 'द्यावापृथिवी' ( द्यावापृथिव्यौ ) द्युलोक, पृथिवीलोक और अन्तरिक्ष लोकको ( तीनों लोकोंको ) 'आप्राः' ( आपूरयत् = आपूरयति ) ( महत्त्वेन ) महान् होने के कारण पूरता है, या व्यापन करता है । ( तेन ) तिससे 'सूर्यः' सूर्य देव 'जगतः' जङ्गम का ' तस्थुषश्च ' और स्थावर का ( सब जगत् का ) 'आत्मा' अन्तर्यामी या स्वरूपभूत है । “अथ यद् ०” अनन्तर जब सूर्य तेजसे पूर्ण होकर रश्मि- ओं को धारण करता है, उस समय 'पूषा' (१०) हो जाता है। “तस्य०” उस ( पूषा ) की यह ऋचा है-॥५(१६)॥ ( खं० ६ ) निरु०-“शुक्रन्ते अन्यद्यजतन्ते अन्यद्विषुरूपे अहनीं द्यौरिवासि । विश्वाहि माया अवसि स्वधा वो भद्रा ते पूषन्निह रातिरस्तु ॥” [ऋ०सं० ४, ८, २४, १ । सा०सं०छ०आ० १, २, ३, ३] ॥ शुक्रं ते अन्यद्, लोहितं ते अन्यद्, यजतं ते अन्यद्, याज्ञियं ते अन्यत्, विषमरूपे ते अहनी कर्म । द्यौरिव च असि । सर्वाणि प्रज्ञानानि

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य) · पृष्ठ 1259, कुल 1282 में से · BharatKosha