सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1281, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1281

हिन्दी निरुक्त (५२०) १२ अ० ३ पा० ११ खं० करनेवाली या उत्पन्न करनेवाली है, वह और 'दिवः' 'द्युलोक का 'धर्त्ता' धारण करनेवाला 'अजः च' एकपाद्' अज एक- पाद् 'सिन्धुः' (च नदः) और सिन्धु नद् 'आपः' [च] और जल 'समुद्रियः' [समुद्रियाश्च] और समुद्र के जल "विश्वे देवासः” (सर्वे च देवाः) और सब देवता 'सरस्वती च) और सरस्वती (ये सब देवता] 'धीभिःसह" (कर्मभिःयुक्तानि) कर्मों से युक्त 'पुरन्ध्या' (स्तुत्या प्रयुक्तानि) स्तुति से प्रेरित 'वचांसि' (इमानि वचनानि) इन वचनों को 'शृणवन्' (शृण्व- न्तु) सुने [इति] यह हम चाहते हैं 'पवि' क्या ? शल्य (लोहे का धार वाला फल जो बाण आदि अस्त्र शस्त्रों के अग्र में रोपा जाता है) होता है । क्यों ? 'विपुनाति कायम्' शरीर को विदारण कर देता है । 'तद्वत् पवीरम्' वह (पवि) जिसमें लगा हुआ होता है, वह 'आयुध' 'पवीर' होता है । 'तद्वान् इन्द्रः पवीरवान्' उस [पवीर] का रखने वाला इन्द्र 'पवीरवान्' होता है क्यों कि- “अतितस्थौ पवीरवान्” [ऋ० सं० ८,१,२४,३] अर्थात् पवीरवान् इन्द्र शत्रुओं को दबा कर खड़ा हुआ था या है । यह भी निगम है । 'तद्देवता वाक् पावीरवी' वह इन्द्र जिसका देवता है, सो पावीरवी है । क्या ? 'दिव्या वाक् द्युलोक की वाणी ॥ “दिवो धर्त्ता” द्युलोक का धारण करने वाला । 'अज एक पाद्' देवता का यह (दिवोधर्त्ता) विशेषण होने से यह द्युलोक स्थान का देवता है, यह मन्त्राक्षरों से ही निश्चित होता है ॥