भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 184, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 184

हिन्दी निरुक्त । १७ द्विस्वभाव ( उभय प्रकार ) धातुका लक्षण । जिस धातुमें अकार आदि स्वरसे पूर्व या पर अन्तःस्थ अर्थात्-य, र, ल, व, में से कोई वर्ण हो, वह धातु द्विस्वभाव होता है। जैसे-यज देव-पूजा संगति करण दानेषु ( भ्वा० उ० ) धातु है । इसमें अकारसे पूर्व ‘य’ आया है। इस धातुकी दो शब्द प्रकृति हैं, सम्प्रसारण पक्षमें ‘इष्टवान्, इष्टः इष्ट्वा । और असम्प्र- सारणपक्षमें-यष्टा, यष्टुम्, यष्टव्यम् । इस ज्ञानसे यह लाभ उठाना चाहिये कि-जहां एक प्रकारसे अर्थ सिद्धि न हो, वहां दूसरे प्रकारसे करना चाहिये । प्रयोजन यह है कि-सम्प्रसारण तथा असम्प्रसारण प्रकृति दोनोंमें से, जिसी- से शब्दके अर्थकी उपपत्ति होती दिखाई दे, उसीसे उपपादन कर- नेकी इच्छा करे । अथवा दोनों ही प्रकारसे अर्थका उपपादन न होसके तो, स्वयम् अपनी इच्छानुसार उत्पत्ति कर निर्धारण-पूर्वक जिस जिस प्रकारसे अर्थ उपपन्न हो, या घटे, वैसे ही उपपादन करे या घटावे । यदि लक्षण-शास्त्र ( व्याकरण ) से हो सके तो, उसीके नियमसे करे, क्योंकि-अर्थकी प्रधानता है, उसको हर उपायसे सिद्ध करना चाहिये-यही सिद्धान्त है । अल्प निष्पत्ति धातु । सम्प्रसारणवाले धातुओंमें कोई धातु ऐसे होते हैं, जिनमें बहुत ही अल्प संप्रसारण होता है । वे भी ध्यानमें रखने चाहियें । ( “य,’ ‘इ’ से, ‘व,’ ‘उ’ से ‘र,’ ‘ऋ’ से और ‘ल’, लृ” से बदलनेको संप्रसारण कहते हैं ।) जैसे-ऊतिः । मृदुः । पृथुः । पृषतः । कुणारम् । अवगत्य- र्थक ( भ्वा० प० ) को क्ति-प्रत्यय होने पर, “छ्वोः शूडनुनासिके च” ( पा० ६, ४, १६ ) सूत्रके अनुवर्तनमें “ज्वरत्वरस्त्रिव्यविमवा- मुपधायाश्च” ( पा० ६, ४, २० ) सूत्रसे ऊठ्-भाव किया जाता है, ३