भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 581, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 581

हिन्दी निरुक्त ( १६४ ) ५ अ० ३पा० १ खं० 'अप्सः' यह रूप का नाम है । 'अ-प्सा' ( निषेधार्थक 'अ'कार पूर्वक 'प्सा' भक्षणार्थक ( अदा० प० ) धातु ) का है क्योंकि- वह अप्सानीय या अभक्षणीय ( नहीं खाने योग्य ) है । क्यों ? आदर्शनोय है, अर्थात्-साम्हने से खड़ा होकर नेत्र से देखने योग्य ही है, किन्तु मुख से खाने योग्य नहीं । अथवा वह स्वयम् प्रकाश-स्वभाव होने से किरणों से व्यापने योग्य नहीं है । “देखने के लिये स्पष्ट (प्रकट) ही होता है”-यह शाकपूर्णि आचार्य मानते हैं । जिससे कि-मन्त्रों में 'अप्सः' यह शब्द अभक्ष्य का वाचक देखा गया है, इससे ठीक कहा है कि-“अपिवा अ- प्स इति रूपनाम” क्योंकि-“अप्सोनाम” इस मन्त्र में यह व्यापी या व्यापक का नाम है ॥ ( न्याय शास्त्र में भो रूप को व्याप्यवृत्ति या अपने आधार में व्यापकर रहने वाला गुण माना है । ) ॥ इस प्रकार 'अप्सरा' शब्द के 'अप्स' भाग की व्याख्या हुई अब 'रा' भाग की व्याख्या करते हैं- “तद्रा भवति रूपवती ” 'र' का यहां मतुप्प्रत्यय के समान अर्थ है, अर्थात् 'वाला' । इससे 'तद्रा' उस ( रूप ) वाली या 'अप्स' वाली होनेसे 'अप्सरा' है । अर्थात् रूपवाली अथवा 'रा (अदा०प०) धातु है, उसके योगसे 'अप्सरा' शब्द होता है-अर्थात् 'अप्स' ( रूप ) को 'रा' ग्रहण करने वाली होने से 'अप्सरा' है । अथवा विधाताने इसे 'अप्स' ( रूप ) 'रा' दिया है. इससे यह 'अप्सरा' है । उस के दर्शन से मित्रावरुण देवताओं का वीर्य झरगया था, उसको कहने वाली यह ऋचा है- ॥ १ ( १३ ) ॥