भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 610, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 610

हिन्दी निरुक्त ( १६४) ५ अ० ४ पा० ५ खं० अर्थ:-“मानःसमस्य” यह ऋचा विरूप आङ्गिरस ऋषि की है। गायत्री छन्द और अग्नि देवता है । दशरात्र के तीसरे अहन् (दिन) में प्रातःसवन में आज्य सूक्त में विनियुक्त है ॥ हे भगवन् ! अग्ने ! ‘नः’ हमको 'समस्य' ( सर्वस्य ) सब ‘दुर्घ्यः’ (दुर्धियः) दुष्ट बुद्धिवाले या ( पापधियः) पाप बुद्धि- वाले ‘परि-द्वेषसः’ ( सर्वतो द्वेषसः = सर्वात्मना द्वेष्टुः ) सब प्रकार द्वेष करने वाले शत्रु का 'अंहतिः' पाप ‘ऊर्मिः’ भाल (लहर) नावम्’ नाव को ‘न’ ( इव ) जैसे 'मा’ मत ‘अवधीत्’ मारे ॥ इस प्रकार सभी दृष्टान्तों से वध अनिष्ट होनेके कारण ‘सम’ यह सर्व-नाम है। ‘ऊर्मि’ शब्द आच्छादन (ढांपने) अर्थमें ‘उर्णुञ्’ (अदा० उ० ) धातु से है। क्योंकि वह तीर को अथवा जो और कुछ जलके भीतर रहता है, उसे ढँकलेती है । ‘नौ’ ( नाव ) क्यों ? वह पार जानेके अर्थ ‘प्रणोतव्या’ प्रेरणा करने योग्य होती है । अथवा झुकने अर्थमें ‘नम्’ (भ्वा०प०) धातु से है। क्योंकि वह पार जाने के लिये नत ( झुकी हुई या नम्र ) जैसी रहती है । वह ( 'सम' शब्द, जिसका उल्लेख पूर्व खण्ड के अन्त में हो चुका है ) कैसे अनुदात्त प्रकृति या अनुदात्त स्वभाव या अनुदात्तस्वरवाला ( होकर ) नाम हो या होसकता है ? क्योंकि-दृष्टव्यय है = इस में विकार देखागया है ( इससे यह नाम ही है, किन्तु निपात नहीं ) । “उतो समस्मिन्” अर्थात्-‘उतो’ और हे ‘वसो !’ धनवान् इन्द्र ! ‘समस्मिन्’ ( सर्वस्मिन् ) सब (काल) में ‘नः’