भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 651, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 651

हिन्दी निरुक्त ( २३६ ) ६ अ० १ पा० २ खं० 'आशा' उपदिशा (कोण) होती हैं। क्यों ? अभ्य- शन या आपस में एक दूसरी को व्यापन करने से ॥ 'काशि' (३) मुष्टि (मुट्ठी) होती है। क्यों ? प्रका- शन से। अर्थात् वह प्रकाश की जाती है; 'मुष्टि' क्यों ? अथवा मोचन से । [ क्योंकि वह मोचन की जाती या खोली जाती है । ] अथवा मोषणसे । [क्योंकि मोषण या चोरी की जाती है ।] अथवा मोहन से । [क्योंकि उसके बँधजाने से दूसरा मोहित हो जाता है । ] हे इन्द्र ! 'इमे-चित्' इन 'अपारे' दूर पार वालों 'रोदसी' (रोधसी = द्यावापृथिव्यौ) द्यु (लोक) और पृथिवी लोकों को भी तू 'संगृम्भा' (संगृह्णासि) संग्रह करलेता या पकड़लेता है। हे 'मघवन्' ! इन्द्र 'ते' तेरी 'इत्' ही' काशिः मुट्ठी आश्चर्य है ॥ 'रोदसी' क्यों ? विरोधनसे । क्योंकि-ये द्युलोक और पृथिवी लोक सब जगत् को अपने में रोधन करलेते (रोकलेते हैं ।] 'रोधस्' कूल (जलका कनारा) भी कहलाता है। क्यों कि वह स्रोत (प्रवाह) को रोकता है । 'कूल' शब्द उलटे हुए 'रुज' (तु०) धातु से है। 'लोष्ट' शब्द इसी धातु से बिना उलटे हो जाता है। 'अपारे क्या ? दूर पारे जिनका पार दूर हो । हे मघवन् जिससे कि-तू द्यावा पृथिवी को पकड़ लेता है, इस से तेरी मुष्टि (मुट्ठी) महान् (बड़ी) है ॥ 'कुशारुम्' (४) यह अनवगत है । मेघका नाम है। हे 'इन्द्र' ! 'कुशारुम्' (परिक्वाणनम्) शब्द करने वाले मेघ को 'अहस्तम्' बिना हाथ (कृत्वा) करके 'सपिणक्' सम्पिनिष्ट चूर्ण करदे ॥