भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 656, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 656

संताप अर्थ में 'तप' ( भ्वा०प० ) धातु से है । [ क्योंकि-वह ताप देने वाली होती है । ] 'हेति' हिंसात्मक 'हन्' ( अदा० प० ) धातु से है । क्यों कि-उससे हनन किया जाता है । ] 'कत्पयम्' (७) यह अनवगत है । 'कपयम्' यह अवगत है ।— " 'त्यम्' (तम्) उस (मेघ) को 'चित्' (अनर्थक) 'कत्पयम्' (सुखपयसम्) सुखकारी जल वाला बनाकर 'शयानम्' (असूर्यम्) प्रकाश रहित करके (जघान) मारा" । [ 'यहां इन्द्र ने मारा' इस संबन्ध से 'कत्पयः' सुखपयः (सुखजल) सिद्ध होता है । ] 'विस्रुह' (८) जल होते हैं । [क्योंकि-] विशेष कर स्रुत होते (झरते) हैं । " 'वयाः' (शाखाः) शाखाओं के 'इव' समान [पृथिवी के ऊपर] 'सप्त' फैलने वाले सात 'विस्रुहः' जल (समुद्र) 'रुरुहुः' नदी आदि के रूप से फैले हुए हैं।" यह भी निगम है । 'वीरुध्' (६) (अनवगत) ओषधिएं होती हैं । क्यों ? विरोहण (पृथिवी को भेदकर उगने) से । " 'वीरुधः' ओषधिएं 'पारयिष्णवः' (तारयिष्णवः) रोगों से पार करने वाली हों" यह भी निगम होता है । [ इस मन्त्र में 'पुष्पवती' आदि विशेषणों के सम्बन्ध से 'वीरुध्'नाम ओ- षधियों का सिद्ध होता है । ] 'नक्षदाभम्' (१०) यह अनवगत है ।— 'नक्षदाभ' अश्नुवानदाभ होता है । क्यों कि-वह अ- भ्यश्न (अपने व्यापने) से मारता है । “नक्षदाभं ततुरिं पर्वतेष्ठाम्” अर्थात्- 'नक्षदाभम्' अपने व्यापने से मारने वाले 'ततुरि' त्वरा (शीघ्र) स्वभाव