भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 666, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 666

हिन्दी निरुक्त ( २५२ ) ६ अ० २ पा० २ खं० और उन्हों के भीतरी भेदों को ‘प्रकला’ कहते हैं । ] “दुर्मित्रासः प्रकलविन्मिमानाः” अर्थात्—‘दुर्मित्राः’ सुमित्र होकर भी अधिक सोच विचार रखने वाले (कंजूस) ‘प्रकलविदः’ (वणिजः) बाणिए, वे जिस प्रकार ‘मिमानाः’ माप कर देते हुए [अल्प (कम) देते हैं] यह भी निगम है । ‘अभ्यर्द्धयज्वा’ (२६) (अनवगत) ‘अभ्यर्द्धयन्यजति’ (जो बढाता हुआ यजन (दान) करता है) के अर्थ में है ।- “सिषक्ति पूषा अभ्यर्द्धयज्वा” अर्थात्—‘पूषा’ सूर्य अपनी रश्मियों (किरणों) से ‘अभ्यर्द्धयज्वा’ बड़े दान वाला ‘सिषक्ति’ सेचन करता (बरसता) है। यह भी निगम है । ‘ईक्षे’ (२७) (अनवगत) ‘ईशिषे’ (तू प्रभु होता है) के अर्थ में है ।- “ईक्षे हि वस्व उभयस्य राजन्” अर्थात् हे राजन् ! राजमान देव ! हि’ क्यों कि—(त्वम्) तू ‘उभयस्य’ द्युलोक और पृथिवी लोक के ‘वस्वः’ (वसुनः) धन का ‘ईक्षे’ (ईशिषे) स्वामी है। यह भी निगम है । यहां धन के सम्बन्ध से ‘ईक्षे’ ‘ईशिषे’ के अर्थ में सिद्ध होता है । ‘क्षोणस्य’ (२८) (अनवगत) ‘क्षयस्य’ (घर के) के अर्थ में है ।- “महः क्षोणस्याश्विना कण्व्राय” अर्थात् ‘अश्विना’ हे (अश्विनौ !) अश्विनौ ! ‘कण्वाय’ कण्व ऋषि के लिये ‘महः’ (महतः) बड़े ‘क्षोणस्य’ (क्षयस्य) घर के (दातारौ) देने वाले हो । यह भी निगम है ॥ यहां दानके सम्बन्ध से ‘क्षोण’ नाम घरका है ॥ २ (६) ॥

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य) · पृष्ठ 666, कुल 1282 में से · BharatKosha