निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)
Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary
महर्षि यास्क मुनि द्वारा
पृष्ठ 692, कुल 1282 में से
संदर्भ में पढ़ेंहिन्दी निरुक्त ( २७८ ) ६ अ० ३ पा० ५ खं० ४२, १ ) इत्यपि निगमो भवति । 'तुर्वणिः' तूर्णवनिः । “सतुर्वाणि र्महाँ अरेणु पौंस्ये” । [ऋ० सं० १, ४, २१, ३, ] । इत्यपि निगमो भवति । गिर्वणा देवो भवति । गीर्भिरेनं वनयन्ति । “जुष्टं गिर्वणसे बृहत्” । (ऋ० सं० ६, ६, १२, ७ ) ॥ ५ (१४) ॥ अर्थः-हे 'रिशादसः' (रेशयदासिनः वा रेशयदारिणः ) हिंसकों को विदारण करने वाले ! 'देवासः' (देवाः !) देवो ! 'वः' ( युष्माकम् ) तुम्हारी 'सजात्यम्' (समानजातित्रा ) एक जातीयता 'अस्ति' है, और वह 'आप्यम्' मनुष्यों को प्राप्त करने योग्य है। अर्थात्-तुम्हारा आश्रयण करने से वे रक्षा पा सकते हैं । इस प्रकार यहा पर शब्द की समानता और अर्थ की योग्यता से 'रिशादसः' 'रेशयदारिणः' (हिंसक के मारने वाले) के अर्थ में है, यह उपपन्न होता है । 'आप्य' व्याप्ति अर्थमें 'आप्' (स्वा० प०) धातु से है । 'सुदत्र' ( ५४ ) अनवगत 'कल्याणदानः' ( पवित्र दान वाला ) के अर्थ में है । “त्वष्टा सुदत्रो विदधातु रायः” अर्थात्- 'सुदत्रः' सुन्दर दान करने वाला 'त्वष्टा' त्वष्टा देव हमारे अर्थ 'रायः' (धनानि) धनों को 'विदधातु' देवे । इस प्रकार यहां धन के सम्बन्ध से 'सुदत्र' शब्द 'कल्याण दान' के अर्थ में उपपन्न होता है ।