भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 701, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 701

हिन्दी निरुक्त ( १८७ ) ६ अ० ३ पा० ७ खं०

'पचता' आया है। वहां 'हवींषि' बहुवचन पदके सम्बन्ध से वह बहुवचनान्त निश्चित होता है । 'शुरुधः' ( ६६ ) जल होते हैं । क्योंकि-वे 'शुच्' मलके शोक को रोधन करते ( रोकते ) हैं । ( 'शुगुधः' यह शब्द- समाधि उचित है । भग० दु० ।) “ऋतस्य हि शुरुधः सन्ति पूर्वीः” अर्थात्- क्योंकि-'ऋतस्य' ऋत की सम्बन्धिनी 'पूर्वीः' पहिली 'शुरुधः' आप् ( जल ) हैं। यह भी निगम है । 'अमिनः' ( ६७ ) यह अनवगत 'अमितमात्रः' ( जिसके मन्त्रों का मान ( संख्या ) नहो महान् के अर्थ मे है । अथवा 'अभ्यमितः' ( जो किसी से हिंसितनहो ) के अर्थ में है । “अमिनः सहोभिः” अर्थात्-इन्द्र देव मध्यम और उत्तम लोक में 'सहोभिः' (बलैः) अपने बलों से 'अमिनः' (अमितमात्रः) अमितबल है, या अहिंसित बल है । अर्थात्- उसके बलका किसी ने परिमाण (मांप ) अथवा तिरस्कार नहीं किया है। यह भी निगम है । यहां शब्द की समानता और अर्थ की योग्यता से 'अमिन' शब्द 'अमितमात्र' अथवा 'अहिंसितमात्र' के अर्थ में है । 'जज्झतीः' ( ६८ ) यह अनवगत, शब्द के अनुकरण पर 'आपः' ( जल ) प्रतीत होती हैं अर्थात्-'जज्झती' क्यों ? शब्द करती हैं । “मरुतो जज्झती रिव” अर्थात्-'मरुतः' हे मरुतों ! 'जज्झतीः-इव' शब्द करती हुई नदियों के समान तुम्हारी ऋष्टिओं (अस्त्रों ) के प्रहारों से हत हुए मेघों से बिजली