भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 718, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 718

हिन्दी निरुक्त ( ३०५ ) ६ अ० ४ पा० ६ खं० के अर्थ में है । जो लोग “ गरुड पुराण ” के प्रेतकल्प की समूलता और मरे हुए प्राणियों के देवताओं के प्रबन्धसे परलोक गमन को वेद में देखना चाहते हैं, वे इस मन्त्र को ध्यान से पढ़ें । इस मन्त्र में-“देवताओंका मरे हुए को इस लोक से परलोक में लेजाना और उनको उनके कर्मों के अनुसार सुख दुःख मिलने का बहुत उत्तम प्रबन्ध किया हुआ ” बतायागया है । प्रबन्ध की उज्ज्वलता जानने के लिये देवताओंके दो विशेषण ध्यान से देखने योग्य हैं । (१) “अनिमिषाः” जो देवता इस पृथिवी से प्राणि- यों को उस लोक में ले जाते हैं, उनकी पलक कभी नहीं झिपती वे सदा ही अपने कर्त्तव्य में जागते रहते हैं, इस से कोई यह न समझे कि-उनके सोजाने के समय हमारा मृत्यु का समय आजावेगा, तो फिर हम न मरेंगे और न अपने कर्मों के फल को ही भोगेंगे । (२) “चिकित्वान्स.” वे देवता प्राणियों के पाप पुण्यों को भले प्रकार जानते हैं, बिना मीमांसा या नियम विरुद्ध अथवा अन्याय पूर्वक किसी के साथ बर्ताव नहीं कर सकते ॥ ५ ( २० ) ॥ ( खं० ६ ) निघ०- तुरीपम् ॥ ८६ ॥ रास्पिनः ॥ ६० ॥ ऋजतिः ॥ ९१ ॥ ऋजुनीती ॥ ९२ ॥ प्रतद्वसू ॥ ६३ ॥ ३६