भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 731, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 731

हिन्दी निरुक्त ( ३१८ ) ६ अ० ५, पा० १ खं० बड़ा ‘अमत्रः’ अपरिमित इन्द्रदेव ‘वृजिने’ संग्राममें ‘विरप्शी’ शत्रुओंको रुलाने वाला है । यह भी निगम है । ‘ऋचीषम’ (१०२) यह अनवगत है । यहां ‘ई’ कार का प्रयोजन प्रतीत नहीं होता अथवा इसी के व्यवधान से सारा शब्द अनवगत हो जाता है। ‘ऋचासम’ (ऋचा के समान ) अर्थ में होता है । “स्तवे वज्र्यूचीषमः” अर्थात्—‘ऋचीषमः’ स्तुति में कही हुई ऋचामें जैसी प्रशंसा है, वैसाही होजाने वाला ‘वज्री’ इन्द्रदेव ‘स्तवे’ (स्तूयते) हमसे स्तुति किया जाता है । ‘अनर्शराति’ (१०३) अनवगत अनश्लीलदान—जो पापरूप दान नहीं, अपितु शुद्धदान वाला है, के अर्थ में है । अश्लील नाम पाप या अपवित्र का है। अर्थात्—अश्लील- पापरहित राति-दान जिसका है, सो ‘अनश्लीलराति’ है। ‘अश्लील’ कैसे ? अश्नित् (विषम) शब्द से । “अनर्शरातिं वसुदा मुपस्तुहि” हे स्तुति करने वाले ! ऋत्विज् ! तू ‘अनर्शरातिम्’ पापरहित दान वाले, ‘वसुदाम्’ धनके देनेवाले इन्द्रको ‘उपस्तुहि’ मनसे सोच सोचकर स्तुतिकर । यह भी निगम है । यहां शब्दकी समानता और अर्थ के अविरोध से ‘अनर्शराति’ शब्द ‘अनश्लीलदान’ के अर्थ में है । ‘अनर्वा’ (१०४) अनवगत ‘अप्रत्यृतः’—जो दूसरे में आश्रित नहीं, के अर्थ में है । “अनर्वाणं वृषभं मन्द्रजिह्वं बृहस्पतिं वर्द्धया नव्यमर्कैः” अर्थात्- हे स्तुति करने वाले ! ऋत्विज् ! तू ‘अनर्वाणम्’ दूसरे में आश्रित नहीं, या अपनी महिमा से युक्त