भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 875, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 875

हिन्दी निरुक्त ( १०६ ) ७ अ० ७ पा० ४ खं० सूर्य के जानने वाले 'दिविस्पृशि' द्यु या आदित्य को छूने वाले नित्य २ हविः को पहुंचाने के अर्थ आदित्य को स्पर्श करने वाले 'अग्नौ' अग्नि में 'आहुतम्' ( अभिहुतम् ) भले प्रकार होम किया हुआ या होम करने योग्य है, 'जुष्टम्' देवताओं का प्रिय है, 'तस्य' उस (हविः) के 'भर्मणे' (भरणाय) सम्भरणाय बढ़ाने के अर्थ, 'भुवनाय' ( भावनाय च ) पर्याप्ति या देवताओं की तृप्ति के उपयुक्त बनाने के लिये 'धर्मणे' ( धारणाय च ) और धारण के लिये सदा देवताओं के अर्थ प्रस्तुत रखने के लिये ( एतेभ्य सर्वेभ्यः कर्मभ्यः ) इन सब कर्मों के लिये ( इमम् अग्निम् ) इस पृथिवी स्थान अग्नि को 'देवाः' देवताओं ने 'स्वधया' ( अन्नेन ) अन्न से ( घृत, पुरो- डाश आदि से ) 'अपप्रथन्त' ( अवर्धयन्त ) बढ़ाया ॥ “अथापि आह” और भी कहता है-किसी दूसरे सूक्त से और ऐसा मन्त्र पढता है, जिस में मध्यम और उत्तम दोनों ज्योतियों से अन्य ज्योति को वैश्वानर कहा गया है ॥३(२५)॥ ( खं० ४ ) (निरु०-) “अपामुपस्थे महिषा अगृभ्णत विशो राजानमुपतस्थुर्ऋग्मियम् । आदूतो अग्निमभर- द्विवस्वतो वैश्वानरं मातरिश्वा परावतः ॥” ( ऋ०सं० ४,५,१०,४ ) ॥ अपाम् उपस्थे उपस्थाने महति अन्तरिक्षलोके आसीना महान्तः इति वा, अगृह्णत माध्यमिका देवगणाः विश इव राजानम् उपतस्थुः ऋग्मियम्

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य) · पृष्ठ 875, कुल 1282 में से · BharatKosha