भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 877, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 877

हिन्दी निरुक्तं ( १०८ ) ७ अ० ७ पा० ५ खं ' ( परांगतोद्वे वा ) अथवा दूर गएं हुये 'विवस्वतः' ( आदि त्यात् ) विवस्वान् = आदित्य से 'आ अभरत्' ( आहरत् ) लाया था । “अस्य अग्नेः०” इस ( पार्थिव ) अग्नि वैश्वानर को लाने वाले मातरिश्वा ( वायु ) को कहता है—इस प्रकार इस मन्त्र में, जहां से लाया गया, जो लाया गया, और जो लाया तीनों अलग २ दिखाये हैं, अर्थात्—विवस्वान् से मातरिश्वा वैश्वानर को लाया । इस से इन दोनों विवस्वान् और मात- रिश्व के समीप में तीसरा 'वैश्वानर' शब्द से साक्षात् ही पार्थिव अग्नि कहा गया, इस लिये पार्थिव अग्नि वैश्वानर है, यह व्यवस्थित होता है । 'विवस्वान्' क्या ? विवासनवान् ( अन्धकार को हटाने वाला ) । 'मातरिश्वा' क्या ? वायु । क्यों ? माता = अन्तरिक्ष में श्वसन करता है = चलता है । [ इस व्याख्या में 'मातृ' शब्द और 'श्वस' ( अदा०प० ) धातु से 'मातरिश्वा' शब्द है । ] अथवा मातों अन्तरिक्ष में शीघ्र चलता है । [ इस व्याख्या में 'मातृ' शब्द 'आशु' (अव्यय) 'अन' (अदा०प०) धातु से है । ] अब इस ( अग्नि ) को इन दो ऋचाओं से सब स्थानों को लेलेकर स्तुति करता है ( ऋषि )—॥ ४ (२६) ॥ ( सं० ५ ) (निरु०–) “मूर्द्धा भुवो भवति नक्तमग्निस्ततः सूर्यो जायते प्रातरुद्यन् । मायामूतू यज्जियाना-