भारतकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 928, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 928

हिन्दी निरुक्त ( १६१ ) ८ अ० २ पा० ७ खं ‘जनयः-न’ (जायाः-इव) जैसे स्त्रिएं ‘पतिभ्यः’ पत्तियों के लिये शुम्भमानाः’ (शुशोभिषमाणाः) अपनी शोभा बढाने की इच्छा करती हुईं (मैथुनधर्मे) मैथुन कर्म में (ऊरू। जांघों को फैला देती हैं । ‘द्वारः!’ ‘देवीः!’ (देव्य) हे द्वार देविओ? (यूयम्) तुम ‘देवेभ्यः’ देवताओं के लिये ‘बृहतीः’ (बृहत्यः) बड़ी बड़ी ‘विश्वमिन्वाः’ सब संसार के आने जाने योग्य ‘सुप्रायणाः’ (सुप्रगमना) भले प्रकार आने जाने योग्य ‘भवत’ होजाओ । ‘ऊरू’ क्या ? ‘वरतरम् अङ्गम्’ बहुत उत्तम अङ्ग । ‘विश्वमिन्वा’ क्या ! ‘विश्वम् आभिः एति यञ्जे’ यज्ञ में इनके द्वारा सब संसार आता है ॥ व्याख्या । इस मन्त्र के द्वारा यजमान अपने यज्ञ के द्वारों को ऐसे खुले हुए चाहता है, जिनके द्वारा संसार के सब याचक आ कर उससे अपनी सब प्रार्थनाओं को पूरी करें । यज्ञ के अधिकारी की उदारता का स्वरूप इस मन्त्र से भले प्रकार जाना जासकता है । यहां ‘द्वार’ क्या देवता है ! यह द्वार (घरके दरवाजे) हैं- यह कात्थक्य आचार्य मानते हैं । अग्नि है- यह शाकपूणि आचार्य मानते हैं । ‘उषासानक्ता’ क्या ! उषा (प्रभात काल) और नक्ता [रात्रि] । ‘नक्ता’ यहरात्रि का नाम है। क्योंकि-अवश्याय (ओस) से सब पदार्थों को ‘अनक्ति’ गीले कर देती है । अथवा वह अव्यक्तवर्णा होने से ‘नक्ता’ है अर्थात् अंधेरे के कारण उस में