निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)
Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary
महर्षि यास्क मुनि द्वारा
पृष्ठ 944, कुल 1282 में से
संदर्भ में पढ़ेंयज्ञ में दाता को 'अमृतेषु' (देवेषु) देवताओं में 'प्रवोचः' (हवींषि प्रब्रूहि) कहो कि- उस यजमान ने ये हवि दिये हैं॥ इस प्रकार यहां अग्नि वनस्पति है। 'स्वाहाकृतयः' (१३) यह देवता पद है। इसमें 'स्वाहा' क्या है? 'स्वाहा' यह 'सु-आह' (सुन्दर कहता है) इन दो पदों के योग से है। अथवा 'स्वा वाग् आह' (अपनी वाणी कहती है) इन तीन पदों का संक्षेप है। अथवा 'स्वं प्राह' [अपने को कहता है] इन तीन पदों का संक्षेप है। अथवा 'स्वाहुतं हविर्जुहोति (सुन्दर होम करने योग्य हविः को होम करता है) इस वाक्य का संक्षेप [कम किया हुआ] शब्द है। “तासा०” उनकी यह ऋचा है-॥ ५ [२०]॥ (सं०६) (निरु०) “सद्यो जातो व्यमिमीत यज्ञमग्निर्- देवानांमभवत्पुरोगाः । अस्य होतुः प्रदिश्यृतस्य वाचि स्वाहा कृतं हविरदन्तु देवाः ॥” (ऋ०सं० ८,६,९,६) सद्यो जायमानो निरमिमीत यज्ञम्, अग्निः देवानाम् अभवत् पुरोगामी, “अस्य होतुः प्रदि- शि ऋतस्य” 'वाचि' आस्ये “स्वाहाकृतं हविः- अदन्तु देवाः ॥” इति-इमा आप्रीदेवता अनुक्रान्ताः ॥ अथ किं देवताः प्रयाजानुयाजाः ?