नीति शतक (भर्तृहरि - डॉ. राकेश शास्त्री हिन्दी व्याख्या सहित)
Niti Shataka of Bhartrihari Hindi
महाराज भर्तृहरि द्वारा
स्रोत: Neeti Shataka with Sanskrit Shlokas, Anvaya & Hindi Commentary by Dr. Rakesh Shastri (उद्गम)
पृष्ठ 55, कुल 194 में से
संदर्भ में पढ़ेंनीतिशतकम् ३३
सज्जनों के साथ रहने से व्यक्ति पापपूर्ण कार्यों से दूर ही रहता है। अनुचित कार्य न करने तथा अच्छे-अच्छे कार्यों के करने से मनुष्य का मन प्रसन्न रहता है, अच्छे-अच्छे काम करने से संसार में व्यक्ति का नाम होता है, चारों दिशाओं में उसका यश फैलता है।
इस प्रकार मुझे जरा बताओ तो सही सत्संगति से मनुष्य का क्या भला नहीं होता अर्थात् सज्जन लोगों के साथ रहने में व्यक्ति को लाभ ही लाभ है, हानि तो एक भी दिखाई नहीं देती है।
विशेष- १. सत्संगति की अत्यन्त सुन्दर शब्दों में, तर्क पद्धति के द्वारा प्रशंसा की गई है।
२. यदि व्यक्ति को इस संसार में अपना जीवन सफल बनाना है तो उसे सज्जनों की संगति ही करनी चाहिए।
३. प्रस्तुत श्लोक में सत्संगति की प्रशंसा में अनेक हेतुओं का कथन किया गया है। अतः समुच्चय अलंकार लक्षण इस प्रकार है—
तत्सिद्धिहेतावेकस्मिन् यत्रान्यत् तत्करं भवेत्। समुच्चयोऽसौ॥ (काव्य प्रकाश)
४. वसन्ततिलका छन्द का प्रयोग हुआ है। लक्षण इस प्रकार है—
उक्ता वसन्ततिलका तभजाजगौगः।
व्याकरणात्मक टिप्पणी-
१. धी + ङस् (षष्ठी वि., ए.व.)
२. मानस्य उन्नतिम्, मानोन्नतिम् (षष्ठी तत्पुरुष) √मन् + घञ् = मानः, उत् + √नम् + क्तिन् = उन्नतिः
३. √दिश् + तिप् = दिशति (लट् लकार, प्र. पु., ए.व.)
४. संताम् संगतिः = सत्संगति (षष्ठी तत्पुरुष) सत् + √गम् + क्तिन् (प्र.वि., ए.व.)
५. धियः हरति = धियोहरति (विसर्ग - हशि च)
६. √तनु - (विस्तरणे) + तिप् = तनोति (लट् लकार, प्र. पु., ए.व.)
७. जडस्य भावः, जाड्यम्, जड + ष्यञ्
८. प्र + √सद् + णिच् (लट् लकार, प्र. पु., ए.व.) प्रसादयति
९. अप + च्वि + √कृ + तिप् (लट् लकार, प्र. पु., ए.व.) अपाकरोति
जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।
नास्ति येषां यशः काये जरामरणजं भयम्॥२५॥
अन्वय- ते सुकृतिनः रससिद्धाः कवीश्वराः जयन्ति, येषाम् यशःकाये जरा मरणजम् भयम् न अस्ति।