पञ्चतन्त्रम् (संस्कृत मूल एवं भाषा टीका सहित)
Panchatantram with Sanskrit & Hindi Commentary
पं. विष्णु शर्मा / पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र द्वारा
पृष्ठ 83, कुल 536 में से
संदर्भ में पढ़ें( ६८ ) पञ्चतन्त्रम् ।
ब्रूहि तं कामिनं यदस्यां रात्रौ न त्वया सह समागमः” । नापिती प्राह-“सखि । मामैवं वद । न अयं कुलटाधर्मः । उक्तञ्च-
वहभी यह वचन सुन प्रतिकूल वचन और बालोंका बिखरना देख उससे बोला-“पुंश्चलि ! बहुत दिनोंमें मैंने तेरा अपवाद सुनरखा है, सो आजदिन स्वयं देखकर विश्वास आगया है अब तेरा यथोचित दण्ड करता हूं,” वह कह लकडीके प्रहारसे उसकी जर्जरित देह ( चूर्ण ) करके स्तम्भमें दृढ बांधकर मदविह्वल हो निद्राके वशीभूत हुआ, इसी समय उसकी सखी नायन कौलिकको निद्राके वशीभूत हुआ जानकर जाकर उससे यों बोली--“सखी देवदत्त उस स्थानमे तेरी बाट देख रहा है सो शीघ्र जाओ” वह बोली-, “मेरी अवस्था तो देख भला मै कैसे जासक्ती हूं ? सो तूही जाकर उस कामीसे कह आजकीरात तुम्हारे सग समागम न होगा” नायन बोली--“सखी ऐसा मत कह, यह कुलटाओंका धर्म नहीं है । कहा है-
विषमस्थस्वादुफलग्रहणव्यवसायनिश्चयो येषाम् । उष्ट्राणामिव तेषां मन्येऽहं शंसितं जन्म ॥ १९० ॥
कठिन स्थानमें स्थित स्वादु फलके ग्रहण करनेका जिनका निश्चय है उन्हीका जन्म मैं ऊंटोंकी समान प्रशंसित मानती हूं ॥ १९० ॥
तथाच-
तैसेही-
सन्दिग्धे परलोके जनापवादे च जगति बहुचित्रे । स्वाधीने पररमणे धन्यास्तारुण्यफलभाजः ॥ १९१ ॥
परलोकमें सन्देह है, जनापवाद चित्र विचित्र होता है, दूसरेसे रमण करना स्वाधीन है युवावस्थाके फल भोगनेवाली स्त्री धन्य हैं ॥ १९१ ॥
यदि भवति दैवयोगात्पुमान् विरूपोऽपि बन्धकीरहसि । न तु कृच्छ्रादपि भद्रं निजकान्तं सा भजत्येव ॥ १९२ ॥
औरभी यदि दैवयोगसे पुरुष कुरूपभी एकान्तमे प्राप्तहो तथापि वह कष्टको प्राप्त हुई सुन्दरभी अपने पतिका भजन नहीं करती है ॥ १९२ ॥